वेब सीरीज

'Shaque' की सक्सेस पार्टी में Jennifer Winget को Parineeti Chopra ने किया नजरअंदाज, अब एक्ट्रेस ने बताया सच

Jennifer Winget-Parineeti Chopra Controversy: 'शक' की सक्सेस पार्टी में परिणीती चोपड़ा द्वारा जेनिफर विंगर को नजरअंदाज करने की खबरों पर एक्ट्रेस ने रिएक्शन दिया है। जेनिफर ने कहा कि नकारात्मकता ना फैलाएं।

Image

जेनिफर विंगेट-परिणीति चोपड़ा का शुरू हुआ विवाद (Pic Credit: Instagram)

Jennifer Winget-Parineeti Chopra Controversy: कुछ दिनों पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज 'शेक ट्रस्ट नो वन' रिलीज हुई थी। इस सीरीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया। बाद में निर्माताओं ने 'शक' की सक्सेस पार्टी होस्ट की, जिसका वीडियो इंटरनेट पर चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में केक कटिंग सेरेमनी के दौरान जेनिफर विंगेट पीछे खड़ी नजर आईं, जिसके बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने परिणीति चोपड़ा पर निशाना केवल इसलिए साधना शुरू किया क्योंकि उन्हें लगा कि परिणीती ने जेनिफर को नजरअंदाज किया। हालांकि अब जेनिफर विंगेट ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए फैंस से नकारात्मकता ना फैलाने को कहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: King: शाहरुख खान-करीना कपूर का होगा धमाकेदार डांस नंबर, दिखेगी 'Chammak Challo' वाली एनर्जी)

जानिए पूरा मामला

'शक' की सक्सेस पार्टी में सीरीज की स्टार कास्ट और मेकर्स ने हिस्सा लिया था। इस दौरान सभी ने शो की सफलता का जश्न मनाया। पार्टी से सामने आए एक वायरल वीडियो में केक कटिंग के समय जेनिफर विंगेट अपनी को-स्टार परिणीति चोपड़ा के पीछे खड़ी दिखाई दीं। इसके बाद लोगों को लगने लगा कि परिणीती ने जेनिफर को जगह नहीं दी। देखते ही देखते यह क्लिप सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। परिणीति को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jailer 2 Box Office Collection: नहीं रुक रही Rajinikanth स्टारर की कमाई, 500 करोड़ के क्लब में लेगी एंट्री)

Jennifer Winget's Instagram story

Jennifer Winget's Instagram story

जेनिफर विंगेट ने परिणीति चोपड़ा का किया सपोर्ट

जेनिफर विंगेट ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस विवाद पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने साफ किया कि पार्टी के दौरान पीछे हटने की वजह किसी के प्रति नाराजगी नहीं बल्कि वहां जगह की कमी थी। जेनिफर ने इस पोस्ट के साथ लोगों से अपील कि वो छोटी-सी बात को बेवजह विवाद का रूप न दें। जेनिफर ने कहा कि वहां पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण वह खुद पीछे हट गई थीं। उन्होंने परिणीति के प्रति अपना प्यार जाहिर करते हुए लिखा कि परिणीति हमेशा उनके साथ प्यार से पेश आई हैं। जेनिफर ने लोगों से एक-दूसरे के प्रति थोड़ा और संवेदनशील होने की अपील भी की।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article