वायरल न्यूज़

इसे कहते हैं मौत को मुंह चिढ़ाना, पानी में शांत बैठे मगरमच्छ की पूंछ पकड़कर खींचने लगा युवक

पानी में शांत पड़े हुए मगरमच्छ को छेड़ते दो लड़कों का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़के को मगरमच्छ की पूंछ पकड़कर उसे खींचते हुए देखा जा सकता है।

Image

मगरमच्छ की पूंछ खींचता युवक (Instagram/@anrajput469)

मगरमच्छ पानी का सबसे खूंखार जानवर माना जाता है। अगर इसके जबड़े में कोई शिकार फंस जाए तो उसे मुक्ति तभी मिलेगी जब उसकी आत्मा उसका शरीर छोड़ दे। ऐसे खूंखार जानवर के साथ दो लड़के खिलवाड़ करते देखे गए, जिनका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो देख सहम जाएंगे आप

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों लड़के एक तालाब में मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं। मगरमच्छ चुपचाप पानी में शांत पड़ा हुआ है। इनमें से एक लड़का पानी में मगरमच्छ के करीब जाता है और पीछे से उसकी पूंछ पकड़ने की कोशिश करता है। जैसे ही वह मगरमच्छ की पूंछ को हाथ लगाता है और उसे खींचकर बाहर निकालता है। वैसे ही मगरमच्छ नींद से जग जाता है और वह पानी में फड़फड़ाने लगता है। अगले ही पल मगरमच्छ तुरंत ही पानी में चला जाता है।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

मगरमच्छ के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @anrajput469 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों व्यूज और लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। इस खतरनाक वीडियो को देख लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ चुकी हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "भाई, तुम दोनों अपनी मौत से खेल रहे हो।" दूसरे ने लिखा, "मौत से ये लड़के खेल रहे थे और डर गया कैमरामैन।" तीसरे ने लिखा, "लगता है कि मगरमच्छ का पेट आज भरा हुआ है, नहीं तो आज इन लोगों से ही अपना पेट भरता।" चौथे ने लिखा, "भाई, इतनी ही चुल मची है तो एक बार मगरमच्छ को सामने से पकड़कर दिखा।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article