वायरल न्यूज़

बारिश-तूफान के बीच भी घर की छत थामे खड़ा रहा बच्चा, Video देख हर कोई कर रहा बहादुरी को सलाम

तेज बारिश और आंधी के बीच एक मासूम बच्चे ने दोनों हाथों से घर की छत को थामे रखा। उसकी बहादुरी और जिम्मेदारी का यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

बारिश-तूफान में भी बहादुरी से डटा रहा बच्चा (Instagram/@raw.indiaa)

बारिश और तेज आंधी के दौरान अक्सर लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगह ढूंढते हैं और जगह मिलते ही छुप जाते हैं। ऐसे मौसम में इंसानों के साथ-साथ जानवर भी घबरा जाते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है, जिसमें एक छोटे बच्चे ने अपनी बहादुरी से लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। बच्चे का अपने घर के लिए प्यार और जिम्मेदारी देखकर लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

हिम्मत हो तो ऐसी! तेज हवा में छत थामे खड़ा रहा बच्चा

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि अचानक तेज बारिश और आंधी शुरू हो जाती है। हवा इतनी तेज चल रही होती है कि घर की टीन की छत उड़ने की नौबत आ जाती है। ऐसे मुश्किल समय में एक छोटा बच्चा बिना डरे छत से बंधी रस्सी को दोनों हाथों से मजबूती से पकड़ लेता है। हवा का जोर इतना ज्यादा होता है कि बच्चे के कपड़े तक उड़ने लगते हैं, लेकिन वह अपनी जगह से बिल्कुल नहीं हटता। वह पूरी ताकत से रस्सी पकड़े रहता है ताकि घर की छत सुरक्षित रहे। उसके चेहरे पर डर की जगह अपने परिवार के लिए चिंता और जिम्मेदारी साफ दिखाई देती है।

Video ने जीता लाखों लोगों का दिल

इस वीडियो (Video) को इंस्टाग्राम पर @raw.indiaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और बड़ी संख्या में लाइक व शेयर भी कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग बच्चे की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "हिम्मत उम्र नहीं देखती।" वहीं दूसरे ने कहा, "अपने घर और परिवार के लिए हर कोई पूरी ताकत लगा देता है।" हालांकि, यह वीडियो कब और कहां की है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article