वायरल न्यूज़

Viral Video: अखाड़े की मिट्टी में विदेशी महिलाओं का दमदार मुकाबला, कुश्ती के दांव देख लोग रह गए हैरान

भारतीय अखाड़े में दो विदेशी महिलाओं ने कुश्ती के दांव-पेंच आजमाए। उनका जोश और खेल भावना वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

अखाड़े की मिट्टी में विदेशी महिलाओं का दमदार मुकाबला (Instagram/@rakesh.bharti.vlogs)

आमतौर पर हमने पुरुषों को ही ज्यादातर अखाड़े में उतरकर कुश्ती के दांव-पेंच अजमाते हुए देखा है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक ऐसा वीडियो देखने को मिल रहा है। जिसमें परुष नहीं बल्कि विदेशी महिलाएं कुश्ती करते हुए नजर आ रही है। गांव की धरती पर मिट्टी के अखाड़े में इन विदेशी महिलाओं की कुश्ती का वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

विदेशी महिलाओं ने अखाड़े में दिखाई ताकत

वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि दोनों महिलाएं पूरे जोश और उत्साह के साथ अखाड़े की मिट्टी में उतरती हैं। इसके बाद वे एक-दूसरे को पटखनी देते हुए कुश्ती का अभ्यास करती नजर आ रही हैं। मुकाबले के दौरान वे खेल भावना के साथ एक-दूसरे को चुनौती देती हैं और कुश्ती के दांव आजमाने की कोशिश करती हैं। अखाड़े में मौजूद लोग भी इस पूरे नजारे को बड़े ध्यान से देखते नजर आ रहे हैं। कई लोग मुस्कुराते और ताली बजाते हुए दोनों महिलाओं का हौसला बढ़ाते दिख रहे हैं।

अखाड़े का VIDEO सोशल मीडिया पर छाया

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @rakesh.bharti.vlogs नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट वायरल होने के बाद इसे बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं। हजारों यूजर्स वीडियो को लाइक और शेयर कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में भी लोगों ने जमकर अपनी राय दी है। कई यूजर्स का कहना है कि भारतीय संस्कृति और पारंपरिक खेलों की पहचान अब पूरी दुनिया में बढ़ रही है। कुछ लोगों ने लिखा कि विदेशी महिलाएं जिस उत्साह से कुश्ती सीख रही हैं, वह काबिले-तारीफ है। वहीं कुछ यूजर्स ने इसे भारत की पारंपरिक खेल संस्कृति की लोकप्रियता का अच्छा उदाहरण बताया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article