वायरल न्यूज़

टेंशन उड़न छू: कुत्तों के इन शानदार कारनामों को देख दिल हो जाएगा गार्डन-गार्डन, नहीं देखे होंगे ऐसे Videos

Tension Udan Chu: आप भी दिनभर काम कर-करके थके रहते हैं और आपके दिमाग में भी ऑफिस की टेंशन रहती है तो हम आपकी टेंशन दूर करने की दवाई लेकर आए हैं। आप हमारे इन वीडियो को देखकर यकीनन खुशी से झूम उठेंगे।

Image

कुत्तों के मजेदार कारनामे (सोशल मीडिया)

Tension Udan Chu: बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि टेंशन लेने से इंसान की जिंदगी कम हो जाती है। टेंशन लेने से इंसान जहां मानसिक रूप से अस्वस्थ होता ही है, वहीं शारीरिक रूप से भी वह कमजोर हो जाता है। आप भी दिनभर काम कर-करके थके रहते हैं और आपके दिमाग में भी ऑफिस की टेंशन रहती है तो हम आपकी टेंशन दूर करने की दवाई लेकर आए हैं। आप हमारे इन वीडियो को देखकर यकीनन खुशी से झूम उठेंगे और आपका दिल भी गार्डन-गार्डन हो जाएगा।

कुत्ते की जबरदस्त कलाकारी

आपने देखा होगा कि छोटे बच्चे किसी तरह सीख-सीखकर ABCD लिख पाते हैं। इसी तरह वायरल हो रहा कुत्ता भी ABCD लिख रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि अपने मुंह से कलर ब्रश पकड़कर कुत्ता A से Z तक की पूरी अंग्रेजी वर्णमाला लिख रहा है। कुत्ते के इस अनोखे कारनामे को देखकर लोग हैरान रह गए हैं। आपने भी इससे पहले इतना टैलेंटेड कुत्ता शायद ही कभी देखा होगा। देखें वीडियो-

स्वचालित सीढ़ियों के मजे लेता दिखा डॉगी

दूसरी वीडियो में आपको हम एक ऐसे डॉगी से मिलवाने जा रहे हैं, जो अपनी जिंदगी फुल मौज में जी रहा है। आप देख सकते हैं कि यह डॉगी किसी मॉल में पहुंच गया है। इसके बाद उसे स्वचालित सीढ़ियां नजर आ गईं। जैसे ही डॉगी को स्वाचालित सीढ़ियों का पैटर्न पता चला, वैसे ही वह इन पर घूम-घूमकर मजे लेने लगा। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि कुत्ता एक सीढ़ी से ऊपर जा रहा है। वहीं वह दूसरी सीढ़ी से नीचे आ जा रहा है। यह डॉगी ऐसा बार-बार कर रहा है। ऐसा करने में उसे फुल मौज आ रही है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article