वायरल न्यूज़

Shocking Video: बकरी को बचाने के चक्कर में खुद ट्रेन की चपेट में आते-आते बची लड़की, अंत देखकर कांप जाएगी रूह

Train Accident Video: आप देख सकते हैं कि लड़की अपनी बकरी को बचाने ​​​​के चक्कर में फुल स्पीड ट्रेन की चपेट में आते-आते बचती है। वह रेलवे ट्रैक पार करके अपनी बकरी को बचाना चाहती थी, लेकिन ट्रेन की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि वह भी उसकी चपेट में आ सकती थी।

Image

खुद की जान गंवाती-गंवाती बची लड़की (इंस्टाग्राम)

Train Accident Video: सोशल मीडिया पर हर दिन हैरान करने वाले वीडियो देखे और शेयर किए जाते हैं। इसमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो इंसान की आत्मा कंपा देते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि कई बार लोग दूसरों की गलती की वजह से अपनी जान गंवा देते हैं। रोड एक्सीडेंट में अधिकतर गलती किसी और की होती है। हालांकि, ऐसे एक्सीडेंट ट्रेन के भी देखे जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं।

वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप

इसी क्रम में एक वीडियो इन दिनों ऐसा वायरल हो रहा है, जो लोगों की रूह कंपा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की रेलवे लाइन के पास जाकर अपनी बकरियां चरा रही थी। इस बीच एक बकरी रेलवे ट्रैक के बीच में पहुंच जाती है। ठीक इसी समय एक फुल स्पीड ट्रेन उसी ट्रैक पर आ जाती है। जैसे ही लड़की को अंदेशा होता है कि उसकी बकरी ट्रेन की चपेट में आ जाएगी, लड़की उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ती है। इस दौरान जो नजारा देखने को मिलता है, वह आपकी आत्मा कंपा देगा। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि लड़की अपनी बकरी को बचाने के चक्कर में फुल स्पीड ट्रेन की चपेट में आते-आते बचती है। वह रेलवे ट्रैक पार करके अपनी बकरी को बचाना चाहती थी, लेकिन ट्रेन की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि वह भी उसकी चपेट में आ सकती थी। वह तो लड़की की किस्मत अच्छी थी कि कुछ ही सेकंड के अंतर से उसकी जान बच पाती है। हालांकि, लड़की अपनी बकरी की जान नहीं बचा पाती है और वह फुल स्पीड ट्रेन की चपेट में आ जाती है। वीडियो को ____mt_____15_____paglu___2 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article