वायरल न्यूज़

Viral Video: किस्मत की धनी निकली लड़की, हुआ कुछ ऐसा, देख रूह कांप जाएगी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 8, 2023, 11:44 AM IST

रास्ते में चल रही लड़की के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें भी खुली की खुली रह जाएंगी। एक्सीडेंट का इतना भयावह मंजर देख किसी की भी रूह कांप जाएगी।

Image

सड़क हादसे में बाल-बाल बची लड़की (फोटो साभारः इंस्टाग्राम 'bilal.ahm4d')

KEY HIGHLIGHTS
  • रास्ते में चल रही थी लड़की
  • अचानक घटित हुआ खतरनाक हादसा
  • बाल-बाल बची लड़की

Terrible Accident Video Goes Viral: यमराज कब छुट्टी पर हो, ये भला किसे ही पता होता है। इसका पता तो तब चलता है जब आपके साथ कोई भयानक सा हादसा हो जाए और आपको तनीक सी चोट भी न लगे। कुछ ऐसा ही देखने को मिला इस वीडियो (Viral Video) में, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएगी और आप इस वीडियो को बार-बार देखने की कोशिश करेंगे।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की रास्ते से गुजर रही होती है, तभी अचानक से कार का एक हिस्सा लड़की के थोड़ा सा आगे गिरता है, इसके तुरंत बाद वहा लगा सड़क मार्ग चिन्ह वाला बोर्ड उसके पास आकर गिरता है, जिससे लड़की बस थोड़ा सा ही बचती है। अब ऐसे में आप क्या कहेंगे कि लगता यमराज छुट्टी पर है। वरना अगर वीडियो (Trending Video) देखें तो महज कुछ ही सेकंड का अंतर दिखाई दे रहा है, नहीं तो लड़की तो चपेटे में आई ही थी।

भयानक एक्सीडेंट का वायरल वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स ने काफी प्रतिक्रियाएं भी दी है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि बाल-बाल बच गई लड़की। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि यमराज ऑन लीव। इस वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स और करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'bilal.ahm4d' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article