वायरल न्यूज़

Stunt Ka Video: स्टाइल मारने के चक्कर में हुआ खेल, देखें किस तरह शख्स का बन गया पोपट

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Nov 30, 2022, 12:31 PM IST

Stunt Video: सोशल मीडिया पर स्टंट का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

स्टंट के चक्कर में हो गया खेल, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • स्टंट करने के चक्कर में शख्स के साथ हो गया खेल
  • वीडियो देखकर लोग जमकर लगा रहे हैं ठहाके
  • सोशल मीडिया पर छाया स्टंट का मजेदार वीडियो

Stunt Ka Viral Video: आज कल हर कोई कुछ अलग करना चाहता है। वहीं, कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं, जो अजीबोगरीब हरकत करके फेमस होना चाहते हैं। हालांकि, कई लोगों को इसमें कामयाबी मिल जाती है, जबकि कईयों का पोपट भी बन जाता है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के सैकड़ों-हजारों वीडियो (Stunt Ka Video) देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे और एक बात जरूर कहेंगे, 'शख्स का तो पोपट बन गया भाई'।

कई युवाओं में स्टंट को लेकर काफी क्रेज है। हालांकि, कई बार स्टंट करने के चक्कर में बड़ी घटनाएं भी घट जाती है। इतना ही नहीं कुछ लोगों की जान तक चली गई है। अब इस वायरल वीडियो (Viral Video) को ही देख लीजिए, किस तरह एक युवक बाइक से स्टंट करने के चक्कर में स्टाइल मार रहा है। भीड़भाड़ वाली सड़क पर शख्स लहराते हुए बाइक को चला रहा था। गाड़ी की रफ्तार भी तेज थी। अचानक सामने बैरिकेड लगा होता है। लेकिन, स्टाइल मारने के चक्कर में शख्स बैरिकेड से टकरा जाता है और जमीन पर धड़ाम से गिर पड़ता है। इतना ही नहीं शख्स के चक्कर में एक और बाइक सवार के साथ भी खेल हो जाता है। देखें वीडियो...

भाई के साथ तो खेल हो गया...

वीडियो (Funny Video) देखकर आप भी यही सोच रहे होंगे शख्स के साथ तो सच में भाई खेल हो गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'anshika_pal_4341' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को हजारों लोग अब तक देख चुके हैं। तो आपको स्टंट का ये वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article