वायरल न्यूज़

पार्क में लेटी लड़कियों की इस तस्वीर में एक तितली खोजें, तेज नजरों से तीर चलाने वाले धुरंधर भी हो गए धाराशायी

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर इस वक्त वायरल हो रहे इस ऑप्टिकल इल्यूजन में लोगों को चुनौती दी जा रही है कि अगर वे 10 सेकंड में तस्वीर में छिपी तितली को ढूंढकर दिखा देते हैं तो उनकी चौकस नजरों को सलाम है लेकिन ऐसा कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। यदि आपमें इतनी कुव्वत है कि आप उस तितली को 10 सेकेंड में खोज दें तो लग जाइए काम पर।

Image

वायरल ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज (Image Credit - iStock)

Viral Optical Illusion Challenge: सोशल मीडिया पर अक्सर दिमाग को घुमा देने वाली पहेलियां और तरह-तरह के चैलेंज वायरल होते रहती हैं। हाल में इन दिनों एक ऐसी ही चुनौती देखने को मिली है। जिसने लोगों के दिमाग का दही कर रखा है। इस चैलेंज में लोगों को 10 सेकेंड के अंदर दी हुई तस्वीर में एक तितली खोजने का चैलेंज दिया गया है। हालांकि तितली लोगों की नजरों के सामने होते हुए भी नहीं दिख रही है और इस चैलेंज को अब तक 100 में से मात्र 1-2 लोग ही पूरा कर पाए हैं।

क्या है चैलेंज?

चैलेंज के तहत दी गई इस वायरल तस्वीर में एक पार्क का शांत सा नजारा दिखाई दे रहा है। जहां कुछ लड़कियां घास पर चटाई डालकर आराम से लेटी हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में असली चुनौती एक छिपी हुई तितली है, जिसे खोजने में लोगों का पसीना निकल गया। अगर इस तस्वीर को आप गौर से देखें तो तस्वीर में छिपी तितली असल में लोगों की नजरों के सामने ही है, मगर इसे ढूंढना इतना आसान नहीं है। लाख कोशिश करने के बाद भी कई लोग इसे नहीं खोज पाए। कई लोग तो तस्वीर को लंबे समय तक देखने के बाद भी उस तितली को नहीं खोज पाए।
Viral Optical Illusion Challenge

कहां है तितली (Image Credit - iStock)

कहां हैं तितली? जल्दी खोजो

शायद यही वजह है, जिससे ये ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज और भी मजेदार हो गया और इस वक्त यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल चैलेंज में यह भी दावा किया जा रहा है कि जिस व्यक्ति की नजर बहुत तेज होगी वही आदमी इस तितली को जल्दी से जल्दी खोज पाएगा।
Viral Optical Illusion Challenge

ये रही तितली (Image Credit - iStock)

तेज नजरों वाले धुरंधर ही खोज पाएंगे तितली

अगर आपने कुछ सेकंड में तितली खोज ली, तो समझिएगा कि आपकी नजरें भी बहुत तेज हैं। मगर, दूसरों की तरह आप भी इस चैलेंज को लेकर गच्चा मत खा जाइएगा। उम्मीद है कि आप 10 सेकेंड में तस्वीर के अंदर तितली को खोज निकालेंगे। अगर अभी तक तितली नहीं मिली है तो घबराने की जरूरत नहीं है। हमने आपके लिए उस उस तितली को खोज निकाला है और उस पर एक लाल घेरा भी लगा दिया है। ताकि अब यह आपको आसानी से दिख जाए।

ये भी पढ़ें:

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article