वायरल न्यूज़

वॉशरूम में लगी हाथ सुखाने वाली मशीन को हिंदी में क्या कहते हैं? यकीनन नहीं जानते होंगे आप

वॉशरूम में लगी हाथ सुखाने वाली मशीन तो आपने जरूर देखी होगी। यूं तो इसे हम आम बोलचाल की भाषा में हैंड ड्र्रायर कहते हैं लेकिन क्या आपको यह पता है कि इस मशीन को हिंदी में क्या कहा जाता है।

Image

हैंड ड्रायर (सांकेतिक तस्वीर, Image Credit - iStock)

आपने बड़े-बड़े मॉल, ऑफिस, थिएटर्स, एयरपोर्ट और कई सावर्जनिक जगहों पर वॉशरूम के अंदर लगी एक खास मशीन जरूर देखी होगी। जिसका इस्तेमाल लोग हाथ धोने के बाद हाथ सुखाने के लिए करते हैं। ऐसे में क्या आपको यह पता है कि इस मशीन को क्या कहा जाता है। हो सकता है कि आपमें से कुछ लोगों को इसका नाम पता हो, मगर कई लोग ऐसे होंगे, जिन्हें इस मशीन का नाम नहीं पता होगा। अगर आपको भी इस मशीन का नाम नहीं पता तो चलिए आज हम आपको इस मशीन का नाम बता देते हैं और साथ में यह भी बताएंगे कि इसे इंग्लिश और हिंदी में क्या कहते हैं?

ये भी पढ़ें:

हैंड ड्रायर मशीन को हिंदी में क्या कहते हैं

Hand Dryer

हैंड ड्रायर (सांकेतिक तस्वीर, Image Credit - iStock)

यूं तो इस इस मशीन को हैंड ड्रायर (Hand Dryer) कहा जाता है, जो कि एक इंग्लिश शब्द है, मगर क्या आपको पता है कि इस मशीन को हिंदी में क्या कहते है? अगर आपको इस मशीन का हिंदी नाम नहीं पता तो चलिए आज हम आपको इसका हिंदी बता देते हैं। दरअसल, इस मशीन को हिंदी में “हस्त शोषक यंत्र” कहते हैं। हालांकि आम बोलचाल में लोग इसे हैंड ड्रायर ही कहते हैं।

कैसे काम करती है यह मशीन?

हैंड ड्रायर एक इलेक्ट्रिक मशीन होती है। जब कोई व्यक्ति हाथ धोकर उसके नीचे हाथ रखता है, तो मशीन से तेजी से हल्का गर्म या ठंडी हवा निकलती है। यह हवा हाथों पर मौजूद पानी को जल्दी से सुखा देती है। सार्वजनिक जगहों पर इस मशीन के होने से वहां साफ-सफाई और स्वच्छता बनी रहती है। स्वच्छता को देखते हुए अब इसका इस्तेमाल काफी तेजी से सावर्जनिक जगहों पर बढ़ रहा है।

Tissue Papers

टिश्यू पेपर्स (सांकेतिक तस्वीर, Image Credit - iStock)

हैंड ड्रायर मशीन को लगवाने के फायदे

वॉशरूम में हाथ सुखाने वाली मशीन के लगवाने के कई फायदे होते हैं। जैसे- इससे टिश्यू पेपर की जरूरत कम पड़ती है साथ ही यह आपके हाथ को जल्दी सुखा देती है और इससे पर्यावरण की भी देखभाल होती है क्योंकि टिश्यू कम खर्च होने पर कागज की बर्बादी भी कम होती है। बड़े सार्वजनिक जगहों पर इस मशीन को लगाने से साफ-सफाई और स्वच्छता बनी रहती है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Pankaj Yadav
Pankaj Yadav author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article