वायरल न्यूज़

जवानों के सामने बच्चे ने किया अनोखा करतब, देखकर हर भारतीय को होगा गर्व, देखें Viral Video

viral video: एक बच्चे ने भारतीय जवानों के सामने ऐसा कमाल दिखाया, जिसे देखकर लोगों को उस पर गर्व हो रहा है। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Image

बच्चे का अनोखा करतब (तस्वीर साभार- @hashnain509)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कई ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में हम आप कई बार सोच तक नहीं सकते। कुछ मामले तो इतने हाहाकारी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। जबकि, कुछ नजारे दिल जीतने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर हर भारतवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो (Stunt Video) लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें एक बच्चे ने जवानों के सामने ऐसा करतब दिखाया, जिसकी तारीफ किए बिना आप भी नहीं रह पाएंगे। इतना ही नहीं उस बच्चे पर गर्व महसूस करेंगे।

    इस दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। बच्चे हों या फिर बूढ़े कई बार ऐसा टैलेंट दिखा जाते हैं, जिन्हें देखकर सब हैरान रह जाते हैं। वहीं, कुछ टैलेंट का तो लोग फैन हो जाते हैं। इस वीडियो में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं भीड़ भाड़ वाले इलाके में कई भारतीय जवान खड़े हैं। तभी एक छोटा सा बच्चा वहां आता है और जवान से हाथ मिलाकर उन सबको अनोखा करतब दिखाने लगाता है। जिस तरह वो करतब करता है, उसे हर कोई देखने पर मजबूर हो जाता है और जवानों का दिल जीत लेता है। देखें वीडियो...

    बच्चे का अनोखा अंदाज

    इस वीडियो में बच्चे की देशभक्ति देखकर आप भी जरूर गर्व कर रहे होंगे। इतना ही नहीं कई जवान तो उसकी तारीफ भी करते हुए नजर आ रहे हैं। इतनी कम उम्र में जिस तरह यह बच्चा अनोखा करतब कर रहा है,वो वाकई तारीफ के काबिल है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'hashnain509' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 85 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article