वायरल न्यूज़

Viral Video: मां तो मां होती है...तेज बारिश में की अपने बच्चे की रक्षा, सड़क पर दिखा भावुक करने वाला नजारा

Viral Video: देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ समय से बारिश हो रही है। ऐसे में सड़क किनारे एक मां जिस तरह बारिश से अपने बच्चे की रक्षा कर रही थी, उसने सबको इमोशनल कर दिया।

Image

दिल को छू लेने वाला नजारा (तस्वीर साभार- @khowal_vlogs)

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हर दिन कई तरह के वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते ही लोगों के बीच छा जाते हैं। इनमें कुछ नजारे काफी फनी होते हैं, तो कुछ बेहद ही चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा नजारा सामने आया है, जिसने हर किसी को भावुक को कर दिया है। क्योंकि,तेज बारिश में एक मां जिस तरह अपने बच्चे की रक्षा कर रही थी। उसे देखकर आप भी यही कहेंगे- ये है मां की ममता।

    ये तो हम सब जानते हैं इस दुनिया में मां सबसे ज्यादा अपने बच्चों से प्यार करती है। बच्चों की रक्षा करने के लिए मां अपनी जान तक की बाजी लगा देती है। इस तरह के कई मामले आप सबने देखे होंगे और उसके बारे में सुना भी होगा। कई नजारे तो ऐसे भी दिख जाते हैं, जिनपर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही अनोखा नजारा इन दिनों चर्चा में है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में काफी बारिश हो रही है। बारिश के कारण काफी चीजें प्रभावित हुई हैं। कई लोगों का ठिकाना भी उजड़ गया है। ऐसे में जब बारिश हुई तो एक मां अपने बच्चे को लेकर ट्रक के नीच बैठ गई और किसी तरह से उसे बारिश से बचाने की कोशिश कर रही थी। देखें वीडियो...

    इमोशनल करने वाला नजारा

    इस वीडियो ने आपको भी जरूर इमोशनल कर दिया होगा। यह मामला कहां का है, इसकी जानकार तो नहीं मिल पाई है। लेकिन, सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो चक्कर लगा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'khowal_vlogs' नाम के पेज से इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग इस पर सवाल भी उठा रहे हैं कि आखिर लोगों की स्थिति कितनी खराब हो गई है। हालांकि, सच्चाई ये भी है कि आज भी काफी संख्या में लोग सड़कों पर अपनी जिंदगी बिता रहे हैं और कई चीजों से संघर्ष कर रहे हैं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठक author

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

    End of Article