वायरल न्यूज़

Animal Attack Video: मजाक में चिम्पांजी को पकड़ा दी AK-47, फिर मची ऐसी तबाही, भाग खड़े हुए सब!

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 30, 2025, 07:29 PM IST

Animal Attack Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि सैनिक की वर्दी पहने एक शख्स ने चिम्पांजी के हाथ में AK-47 पकड़ा दी। मगर इसके बाद उसने ऐसी तबाही मचाई की आसपास मौजूद सभी लोग गोली की रफ्तार से भाग निकले।

Image

वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर फिर से वायरल हुआ है। (Photo/Twitter)

Animal Attack Video: सोशल मीडिया में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो दरअसल सैनिकों की वर्दी पहने कुछ लोगों और चिम्पांजी से जुड़ा है। जिसमें उन्हीं लोगों को चिम्पांजी को मजाक में AK-47 पकड़ाना भारी पड़ गया। इसमें बाद चिम्पांजी ने ऐसी तबाही मचाई कि आसपास मौजूद लोग गोली की रफ्तार से भाग निकले। वीडियो हालांकि पुराना है जिसे एक्स पर 28 अप्रैल को @vidsthatgohard हैंडल से शेयर किया गया है, जिससे ये फिर से चर्चा में आ गया।

चिम्पांजी को पकड़ा दी AK-47

वीडियो में दिखाया गया है कि कुछ लोग जंगल के बीच में हैं। तभी एक चिम्पांजी उनके पास पहुंच गया। चिम्पांजी को पास खड़ा देखकर आसपास मौजूद लोग खूब हंसते हैं। मगर इसी मजाक के मूड में एक शख्स चिम्पांजी को AK-47 पकड़ा दी। लेकिन जैसे ही चिम्पांजी ने AK-47 उठाई, उसने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां चलते ही वहां मौजूद सभी लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे।

यह वीडियो देखने में जितना डरावना लगता है, उतना ही हास्यास्पद भी है। कुछ ही सेकंड में चिम्पांजी ने कई राउंड फायर कर दिए,जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग गोली की रफ्तार से वहां से भाग निकले।

यहां देखें वीडियो

क्या है वीडियो की सच्चाई

हालांकि पता चलता है कि यह वीडियो असल में 2011 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म Rise of the Planet of the Apes के प्रोमोशन के लिए बनाया गया था। इसे 20th Century Fox ने एक वायरल मार्केटिंग कैंपेन के तहत तैयार किया था, जो इतना वास्तविक लगता है कि लोग इसे सच मान बैठे। X पर कई यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी। @Capsizing ने लिखा, 'अब समझ आया कि Planet of the Apes कैसे शुरू हुआ।' वहीं @AverageJoe444 ने चिम्पांजी की बुद्धिमानी पर तंज कसते हुए कहा कि शायद उसका IQ उन लोगों से ज्यादा है, जिन्होंने उसे राइफल दी।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article