वायरल न्यूज़

OMG: झांसी के सरकारी खजाने में घुसा 6 फीट लंबा सांप, मचा हड़कंप देखें Viral Video

Jhansi snake viral video: उत्तर प्रदेश के झांसी में सरकारी कोषागार में लगभग छह फीट लंबा सांप घुसने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने दहशत में ऑफिस खाली कर दिया। बाद में वन विभाग की टीम ने सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।

Image

खजाने में सांप घुसने से हड़कंप(Times Now)

Jhansi snake viral video: सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसे देखने के बाद कई बार आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। कभी गांव में भालू घुसने का वीडियो तो कभी आदमखोर बाघ का वीडियो। ऐसा ही एक वीडियो उत्तर प्रदेश के झांसी से वायरल हो रहा है। जहां पर एक खतरनाक सांप सरकारी खजाने में घुस जाता है।

वन विभाग की टीम ने सांप का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

इस वीडियो के बारे में बता दें कि झांसी के सरकारी कोषागार ( खजाना ) में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोषागार में लगभग छह फीट लम्बा सांप घुसे होने की जानकारी मिली। वहां मौजूद कर्मचारी दहशत के चलते ऑफिस से बाहर निकल आये। बाद में वन विभाग की टीम ने सांप का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। सांप के रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देखें वीडियो-

सांप को बना नुकसान पहुंचाए बिना बोरी में भरा

सांप को लाठी और डंडे की सहायता से बड़ी ही सावधानी पूर्वक पकड़ा जाता है। ताकि किसी को वह नुकसान ना पहुंचा पाए। जब सांप को पकड़ा जा रहा था तो वहां मौजूद लोग बात भी कर रहे थे और यह कह रहे थे कि सांप बहुत ही बड़ा है। सांप को बना नुकसान पहुंचाए उसे एक बोरी में भर लिया जाता है।

बता दें कि झांसी कलेक्ट्रेट में मुख्य कोषागार ऑफिस है। जिले भर के सरकारी पेमेंट, पेंशन व वेतन आदि का काम यहीं से होता है। इसी खजाने में सांप घुसे होने की खबर ने कर्मचारियों में दहशत फैला दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मशक्कत के बाद लगभग 6 फीट लम्बे सांप को रेस्क्यू कर पकड़ा। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि आसपास के इलाके में अब भी लोगों में डर देखने को मिल रहा है।

monu jha
मोनू झा author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article