सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसमें डांस, जुगाड़, फनी वीडियो आदि शामिल रहते हैं। इसके अलावा कुछ यूजर्स ऐसे वीडियो भी शेयर करते हैं, जिसमें कोई शख्स खतरनाक स्टंट कर रहा होता है। इसी कड़ी में इस समय एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आप भी चौंक जाएंगे।
इस 25 सेकंड के वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स बाइक चला रहा है। जिसमें उसने बाइक के हैंडल को हाथों से पकड़ा नहीं है। पकड़े भी कैसे क्योंकि शख्स के दोनों हाथ नहीं हैं। शायद किसी दुर्घटना में हाथ चले गए। वीडियो देखने के बाद इस आदमी के टैलेंट की तो आप लोग तारीफ तो करेंगे ही लेकिन सोचिए मगर कोई दूसरे गाड़ी वाले से थोड़ी सी टक्कर लग जाती तो इस शख्स को बैलेंस करना मुश्किल पड़ सकता था।
इंटरनेट यूजर्स ने किए कई कमेंट्स
इस वीडियो को @Digital_khan01 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को इंटरनेट पर पोस्ट करने के बाद इसके कैप्शन में लिखा है: 'दोनों हाथ नहीं, फिर भी गोली की रफ्तार में दौड़ रही है बाइक। इस शख्स का यह वीडियो देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। अजब-गजब टैलेंट और साहस की ऐसी मिसाल शायद ही कहीं देखी होगी। क्या आपने कभी ऐसा कुछ देखा है?' लोगों ने सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स किए हैं।
जिसमें पहले यूजर ने लिखा: "ये वीडियो साबित करता है कि सीमाएं शरीर में नहीं, हौंसले में होती हैं ऐसे लोग सच में प्रेरणा बन जाते हैं", दूसरे यूजर ने लिखा: "अजब गजब टैलेंट भारत में ही देखने को मिलता है", तीसरे ने लिखा: "गजब का टेलेंट है, लेकिन एक्सिडेंट का खतरा भी है ऐसा नहीं करना चाहिए", वहीं पर चौथे शख्स ने लिखा: "लेकिन चचा को इतना रिस्क लेने की क्या जरूरत है कभी भी भारी पड़ सकती है।" इस वीडियो को अब तक 19 हजार से ज्यादा बार लोगों ने देखा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
