वायरल न्यूज़

OMG: एक साथ 5 दर्जन से ज्यादा ईंट उठाकर छत पर चढ़ गया मजदूर, कारनामा देख दांतो तले दबा लेंगे उंगली

Viral Video: वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक मजदूर किसी बन रहे घर की मजदूरी में लगा है। इस दौरान वह ग्राउंड फ्लोर से छत पर ईंटों को चढ़ाने का काम कर रहा है। मजदूर एक साथ 5 दर्जन से ज्यादा ईंटों को एक साथ लेकर छत पर चढ़ता नजर आ रहा है। इस नजारे ने सबको चौंका दिया है।

Image

मजदूर का हैरान करने वाला वीडियो (इंस्टाग्राम- @pakamatbro)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जिसे देखकर हमारी आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। आपने घर बनाने वाले मजदूरों को कुछ ऐसे काम करते देखे होंगे, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर कई बार यकीन नहीं होता है। इसी क्रम में के मजदूर का वीडियो इंटरनेट यूजर्स को हैरानी में डाल रहा है। इस वीडियो में मजदूर ऐसा हैरतअंगेज कारनामा करता नजर आ रहा है, जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स के होश उड़ गए हैं।

वीडियो देखकर हैरानी से खुला रह जाएगा मुंह

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक मजदूर किसी बन रहे घर की मजदूरी में लगा है। इस दौरान वह ग्राउंड फ्लोर से छत पर ईंटों को चढ़ाने का काम कर रहा है। आपने देखा होगा कि मजदूर कई ईंटों को एक साथ लेकर सीढ़ियों से छत पर चढ़ जाते हैं। आपने कई बार किसी मजदूर को दर्जनभर ईंटों को लेकर चढ़ता देखा होगा। दूसरी तरफ इस वीडियो में दिख रहा मजदूर एक साथ 5 दर्जन से ज्यादा ईंटों को एक साथ लेकर छत पर चढ़ता नजर आ रहा है। इस नजारे ने सबको चौंका दिया है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख पाएंगे कि मजदूर ने सारी इंटों को रस्सी के सहारे खंभेनुमा बना लिया है। इसके बाद उन ईंटों को अपनी पीठ पर लादता है और लेकर सीढ़ी के रास्ते छत पर चल देता है। पहली नजर में किसी को यकीन नहीं होता है कि एक मजदूर एक साथ 5 दर्जन से ज्यादा ईंटों को लेकर छत पर चढ़ जाएगा। फिलहाल वीडियो कहां का है, यह पता नहीं चल पाया है। वायरल हो रहे इस वीडियो को @pakamatbro नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर लोग मजदूर की तारीफ तो कर रहे हैं, लेकिन उसे इतना ज्यादा बोझ न उठाने की सलाह भी दे रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article