Viral Video: क्रिकेट की दुनिया में अपनी धमाकेदार पारियों से तहलका मचाने वाले युवा वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi ) मैदान पर जितने आक्रामक हैं, उतने ही मैदान के बाहर मजाकिया और कूल अंदाज में नजर आते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। मामला दिल्ली एयरपोर्ट का है, जहां वैभव एशियन गेम्स के विशेष सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित होने के लिए पहुंचे इस 15 वर्षीय युवा खिलाड़ी को देखते ही एयरपोर्ट पर पपैराजी की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई इस उभरते हुए स्टार को अपने कैमरे में कैद करने के लिए बेताब था। वैभव ने भी फैंस और फोटोग्राफर्स को निराश नहीं किया और मुस्कुराते हुए पोज दिए। लेकिन, इसी दौरान जब कैमरे उनके बहुत ज्यादा करीब आने लगे, तो वैभव ने बड़े ही ठेठ और हास्य अंदाज में पैपराजी को चेतावनी देते हुए कहा कि रील के चक्कर में ठुक जाओगे आप। उनका यह फनी रिस्पॉन्स अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। एशियन गेम्स के इस सफल अभियान के दौरान भारतीय टीम ने जापान में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पाकिस्तान को मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इस ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन युवा खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। देखें वीडियो...
पीएम मोदी ने की तारीफ
पीएम मोदी ने विशेष रूप से वैभव सूर्यवंशी और टीम के अन्य युवा खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार एशियन गेम्स में टीम इंडिया में कई ऐसे खिलाड़ी थे जिनकी उम्र सिर्फ 15 से 17 साल के बीच थी। इतनी कम उम्र में इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया है और यह साबित कर दिया है कि सफलता के लिए उम्र कोई बाधा नहीं है। वैभव सूर्यवंशी का यह बिंदास अंदाज और मैदान पर उनका जलवा यह साबित करता है कि आने वाले समय में यह युवा खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट का एक बड़ा सितारा बनने के लिए बिल्कुल तैयार है।
