वायरल न्यूज़

OMG: बिना हाथ के भी इतनी खूबसूरत राइटिंग में लिख लेता है यह बंदा, Video देखकर आप भी दिल हार बैठेंगे

Viral Video: वीडियो एक ऐसे बंदे का है, जिसके दोनों हाथ नहीं हैं। इसके बाद भी बंदे इतना ज्यादा टैलेंटेड है, जिसकी शायद ही आपने कल्पना की होगी। इस बंदे का टैलेंट ​​देख यकीनन आपके होश उड़ जाएंगे।

Image

बंदे का गजब टैलेंट (इंस्टाग्राम)

Viral Video: धरती पर टैलेंटेड लोगों की कमी नहीं है। छोटी-छोटी जगहों पर हुनर छिपा बैठा है। कई बार किसी छोटे से गांव में कोई ऐसा टैलेंटेड इंसान देखने को मिल जाता है, जिसकी लोग कल्पना भी नहीं करते हैं। सोशल मीडिया पर आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें कोई न कोई बंदा अपना टैलेंट दिखाता नजर आया होगा। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे।

वीडियो देख बंदे की करेंगे जमकर तारीफ

वायरल हो रहा वीडियो एक ऐसे बंदे का है, जिसके दोनों हाथ नहीं हैं। इसके बाद भी बंदे इतना ज्यादा टैलेंटेड है, जिसकी शायद ही आपने कल्पना की होगी। इस बंदे का टैलेंट देख यकीनन आपके होश उड़ जाएंगे। आप देख पाएंगे कि बंदा बिना हाथ के बहुत ही खूबसूरत राइटिंग में लिखता नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदा सड़क किनारे लगे किलोमीटर वाले पत्थर पर देवघर शहर का नाम और उसकी दूरी लिख रहा है। वह पेंट और ब्रश से शहर का नाम और दूरी लिख रहा है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि बंदे के हाथ के दोनों पंजे नहीं हैं। उसने पेंट करने वाले ब्रश को अपने कटे हाथों से पकड़ा हुआ है। इसके बाद भी वह पूरी सफाई और बढ़िया राइटिंग में शहर का नाम लिखता है। बंदे का अजब टैलेंट जिसने भी देखा, वह उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाया है। इस वीडियो को @gr_painter_jamui नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर हर कोई बंद की तारीफ कर रहा है।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article