Hema Malini-Dharmendra Marriage Story: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और राजनेता हेमा मालिनी (Hema Malini) आज यानी 16 अक्टूबर को अपना 78वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ मना रही हैं। हेमा मालिनी ने अपने अब तक के करिए में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए, जो आज भी फैन्स के बीच लोकप्रिय हैं। हेमा मालिनी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के ही-मैन कहे जाने वाले दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र से साल 1980 में शादी की थी। शादी से पहले हेमा और धर्मेंद्र की लव स्टोरी हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित कहानियों में से एक रही है। दोनों ने अपने शानदार अभिनय से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई। हालांकि उनकी निजी जिंदगी भी हमेशा सुर्खियों में रही। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र का रिश्ता उस दौर में चर्चा में आया, जब अभिनेता पहले से शादीशुदा थे। तमाम मुश्किलों के बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया और एक साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया। एक इंटरव्यू के दौरान हेमा मालिनी ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया था कि धर्मेंद्र से शादी करने के बाद उनकी जिंदगी किस तरह बदल गई थी। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Nayyi Navelli vs Prahaar Box Office Prediction: बॉक्स ऑफिस पर किसका चलेगा जादू? इतना होगा कलेक्शन)
कैसे शुरू हुई हेमा मालिनी-धर्मेंद्र की प्रेम कहानी?
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की साल 1970 में रिलीज हुई फिल्म 'तुम हसीन मैं जवां' की शूटिंग के दौरान मुलाकात हुई थी। तभी दोनों का रिश्ता चर्चा में आया था। उस समय धर्मेंद्र पहले से प्रकाश कौर से शादीशुदा थे। इसके बावजूद हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के बीच प्यार बढ़ता गया। दोनों की जोड़ी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन पसंद की जाने लगी थी। हालांकि उनके निजी रिश्ते को सामाजिक और पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
कब हुई थी इनकी शादी
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी को लेकर कई सालों तक चर्चाएं होती रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ने 2 मई 1980 को शादी की थी। धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से तलाक न होने के कारण उनकी दूसरी शादी काफी सुर्खियों में रही थी। बताया जाता है कि शादी के लिए धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने इस्लाम धर्म अपनाया था। शादी के बाद हेमा मालिनी और धर्मेंद्र दो बेटियों के माता-पिता बने। उनकी बेटियों के नाम ईशा देओल और अहाना देओल हैं। दोनों ने अपनी-अपनी जिंदगी में अलग-अलग क्षेत्रों में पहचान बनाई है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box office: धीमी पड़ी Ajay Devgn स्टारर की रफ्तार, इतने करोड़ हुई कमाई)

Dharmendra-Hema Malini
धर्मेंद्र संग शादी को हेमा मलकिनी बताया जिंदगी का अहम फैसला
हेमा मालिनी ने बॉम्बे टाइम्स के साथ बातचीत में अपनी शादी और जिंदगी के फैसलों पर खुलकर बात की थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि प्यार इंसान को अक्सर ऐसे फैसले लेने की हिम्मत देता है, जिन्हें अक्सर पारंपरिक नजरिए से अलग माना जाता है। उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी नॉर्मल से हमेशा अलग रही। फिल्मों में अभिनय करने से लेकर डांस कार्यक्रमों में हिस्सा लेने, सार्वजनिक मंचों पर अपनी बात रखने और राजनीति में सक्रिय होने तक, उन्होंने अपनी हिसाब से लाइफ को जिया।
उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा था, 'अगर मेरी शादी पारंपरिक तरीके से हुई होती तो शायद मैं आज कुछ भी नहीं होती। आज मैं फिल्में कर रही हूं, डांस कर रही हूं, अलग-अलग जगहों पर बातचीत के लिए जा रही हूं और राजनीति में भी सक्रिय हूं। अगर जिंदगी पारंपरिक होती, तो यह सब कैसे हो पाता?'
धर्मेंद्र ने हमेशा हेमा मालिनी को किया था सपोर्ट
हेमा मालिनी ने अपने करियर में इस मुकाम को हासिल करने का श्रेय धर्मेंद्र को दिया। हेमा मालिनी ने बताया कि धर्मेंद्र से शादी करने के बाद उनकी जिंदगी एकदम बदल गई थी। धर्मेंद्र ने शादी होने के बाद भी उनके काम में कभी दखल नहीं दिया। यही वजह है कि हेमा को कभी भी अपना फिल्मी करियर नहीं छोड़ना पड़ा।

Hema Malini With Family
60 साल से फिल्मी दुनिया में कायम है हेमा मालिनी का जलवा
हेमा मालिनी ने हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अपने अभिनय, खूबसूरती और शानदार डांस के दम पर उन्होंने कई दशकों तक दर्शकों का मनोरंजन किया। उन्हें बॉलीवुड में 'ड्रीम गर्ल' के नाम से भी जाना जाता है। फिल्मों के अलावा हेमा मालिनी ने शास्त्रीय नृत्य और राजनीति के क्षेत्र में भी अपनी सक्रियता बनाए रखी।
