वायरल न्यूज़

OMG: मौत के मुंह से जिंदा वापस आया शख्स, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 5, 2023, 02:37 PM IST

Shocking video of road accident goes viral on internet, man miraculously survived - OMG: मौत के मुंह से जिंदा वापस आया शख्स, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Image

मौत के मुंह से जिंदा वापस आया शख्स (Source:twitter)

वो कहवात तो आपने कई दफा सुना होगा 'जाको राखे साइयां मार सके ना कोई'। ये कहावत सच होती दिखी है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर सड़क हादसो से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं जिसे देख हम कांप जाते हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक्सीडेंट से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आप दंग रह जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिल रहा है एक शख्स जेब्रा क्रॉसिंग पर आराम से साइकिल चलाते हुए आगे बढ़ रहा है, तभी उसके सामने से एक तेज रफ्तार कार आ जाती है और तेज रफ्तार से वहां से गुजर जाती है। ऐसे में उसकी वजह से बगल से आ रहा एक ट्रक भी अपना बैलेंस खो देता है और रास्ते पर ही पलट जाता है। हालांकि खास बात ये रही कि इस हादसे में उस शख्स को एक खरोंच तक नहीं आती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इ वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @HasnaZarooriHai नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘जब यमराज छुट्टी पर हों’। इस वीडियो को अब तक 58 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि एक हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। वहीं यूजर्स इस वीडियो पर मजे ले रहे हैं और अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा है, ‘आज मूड नहीं था उनका’।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article