वायरल न्यूज़

Video: खूबसूरत दुल्हन को सामने देखकर दूल्हे से नहीं हुआ कंट्रोल! घूंघट उठाकर सबके सामने कर दिया ऐसा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 15, 2022, 07:43 PM IST

Dulha Dulhan Romance: आप देख सकते हैं कि दूल्हा शादी की मंडप में पहुंच चुका है। वह बड़ी ही बेसब्री से अपनी दुल्हनिया का इंतजार कर रहा होता है। तभी उसे सामने से उसकी दुल्हन आती दिखाई देती है। दुल्हन अपने दूल्हे के साथ खुशी से डांस कर रही होती है तभी दूल्हा अपनी दुल्हन का घूंघट उठा देता है।

Image

दूल्हा-दुल्हन वीडियो (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन का रोमांटिक वीडियो वायरल
  • अपनी दुल्हन को देखकर खुश हो जाता है दूल्हा
  • दुल्हन भी मटक-मटककर लगती है नाचने

Dulha Dulhan Romance: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन से जुड़े वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं। अगर वीडियो में दूल्हा और दुल्हन कुछ अजीबोगरीब हरकत करते हैं तो वह लोगों को बहुत पसंद आता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दूल्हा और दुल्हन मेहमानों के सामने कुछ ऐसी हरकत करते हैं, जिसे देखकर वहां मौजूद मेहमान और रिश्तेदार हैरान रह जाते हैं। वीडियो कुछ लोगों को पसंद आ रहा है, वहींं कुछ पुराने ख्याल के लोगों को वीडियो कतई पसंद नहीं आया।

शादी के मंडप में दूल्हे ने की ऐसी हरकत

वीडियो की शुरूआत शादी के मंडप से होती है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा शादी की मंडप में पहुंच चुका है। वह बड़ी ही बेसब्री से अपनी दुल्हनिया का इंतजार कर रहा होता है। तभी उसे सामने से उसकी दुल्हन आती दिखाई देती है। दुल्हन शादी के जोड़े में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही होती है। वह शादी के मंडप में घूंघट डालकर आती है। दुल्हन को अपनी तरफ आता देख दूल्हा काफी खुश हो जाता है। इसके बाद वह मंडप में ही डांस करने लग जाता है। देखें वीडियो-

वीडियो में आगे देख सकते हैं कि दूल्हे को डांस करता देखकर दुल्हन भी खुद पर कंट्रोल नहीं रख पाती है। वह भी मटक-मटककर डांस करने लगती है। दुल्हन अपने दूल्हे के साथ खुशी से डांस कर रही होती है तभी दूल्हा अपनी दुल्हन का घूंघट उठा देता है। इसके बाद वह उसे अपनी गोद में उठा लेता है। यह देखकर वहां मौजूद मेहमान हूटिंग करने लगते हैं। वीडियो देखकर कई यूजर्स खुद को प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक पाए। कुछ लोग दूल्हे को मजाक-मजाक में उसे छेड़ते नजर आ रहे हैं वहीं कुछ लोगों ने दोनों को नई शुरुआत करने की बधाई दी। वीडियो को the.bride.magazine नाम के इंस्टाग्राम से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article