वायरल न्यूज़

VIDEO: स्कूटी पर सवार थे 4 लोग, ट्रैफिक वाले ने जब रोका तो पता चला असली सच, फिर करवाया ये अनोखा काम

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। क्योंकि, ट्रैफिक पुलिस वाले नियम तोड़ने वाले स्कूटी सवार को ऐसी सजा दी, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते।

Image

पुलिस वाले ने दी अनोखी सजा (तस्वीर साभार- @afaqkhan_tsi_kannauj)

Viral Video: सड़क पर अगर आप बाइक या अन्य गाड़ी लेकर चलते हैं, तो उसके लिए कई तरह के ट्रैफिक (Traffic Video) नियम कानून बने हुए हैं। अगर कोई भी उन नियमों को तोड़ते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होती है। प्रशासन के द्वारा या तो जुर्माना लगाया जाता है या फिर जेल की सजा होती है। इसके बावजूद कई लोग ऐसे होते हैं, तो उन नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, स्कूटी पर एक साथ चार लोग बैठ कर जा रहे हैं। ऐसे में ट्रैफिक वाले ने उन लोगों को अनोखी सजा दी, जिसके बारे में जानकर आप भी जरूर चौंक जाएंगे।

    ये तो हम सब जानते हैं किसी नियम का उल्लंघन करने पर सजा मिलती है या फिर जुर्माना लगता है। अगर आप बाइक से सड़क पर जा रहे हैं और किसी भी नियम को तोड़ते हैं, तो ट्रैफिक पुलिसवाले द्वारा जुर्माना लगाया जाता है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं स्कूटी पर चार लोग मजे से जा रहे हैं। जबकि, एक साथ दो लोगों के चलने का नियम है। इतना ही नहीं उन चारों में से किसी के पास हेलमेट तक नहीं था। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस वाले ने रोककर ऐसी सजा दी, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। देखें वीडियो...

    पुलिस वाले ने दी अनोखी सजा

    तो आपने देखा पुलिस वाले ने किस तरह की सजा दी। स्कूटी सवार को सात पेड़ लगाने के लिए कहा गया और पेड़ लगाकार वीडियो दिखाने के लिए भी कहा गया था। इतना ही नहीं आगे से इस तरह की हरकत ना करने की हिदायत भी दी गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'afaqkhan_tsi_kannauj' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं, तो कुछ लोग इस पहल की तारीफ भी कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article