वायरल न्यूज़

स्कूल असेंबली में पहुंचा डॉगी, बच्चों के साथ करने लगा प्रार्थना, Video देख बन जाएगा आपका दिन

दिल को छू लेने वाला एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें एक स्कूल की असेंबली में शामिल हुआ एक डॉगी प्रार्थना के दौरान छात्रों की नकल करता हुआ नजर आ रहा है।

Image

असेंबली में बच्चों की नकल करता कुत्ता (X/@KantInEastt)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद प्यारा और दिल खुश कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों का दिन बन गया। यह वीडियो एक स्कूल का है, जहां सुबह की असेंबली के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हर कोई मुस्कुरा रहा है। फिलहाल इस वीडियो को सोशल मीडिया के लगभग सभी प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। हमने यह वीडियो सोशल साइट एक्स पर पोस्ट @KantInEastt नानक अकाउंट से लिया है। जिसके कैप्शन में यह बताया गया है कि यह वायरल वीडियो (Viral Video) सिक्किम के एक स्कूल का है। जहां मॉर्निंग असेंबली में प्रेयर के दौरान बच्चों के साथ एक कुत्ता भी शामिल होता हुआ दिख रहा है।

बच्चों के साथ मॉर्निंग असेंबली में नजर आया कुत्ता

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि स्कूल के बच्चे रोज की तरह लाइन में खड़े होकर सुबह की प्रार्थना कर रहे हैं। तभी एक सफेद रंग का प्यारा सा कुत्ता बच्चों के बीच आकर खड़ा हो जाता है। इसके बाद वह जो कुछ भी करता है वह देख लोग हैरान रह जाते हैं। वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि कुत्ता अपने पिछले पैरों पर खड़ा हो जाता है और अपने आगे के पंजे ऊपर उठा लेता है। उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह भी मॉर्निंग असेंबली में प्रार्थना कर रहा हो।

ये भी पढ़ें:

बच्चों के साथ शांत खड़े होकर कुत्ता करता रहा प्रार्थना

इस वीडियो (Video) की सबसे बड़ी बात यह है कि कुत्ता प्रेयर के दौरान मॉर्निंग असेंबली में बिल्कुल शांत नजर आता है। बच्चों के साथ वह पूरी असेंबली में शामिल रहता है। जिसके बाद वह आराम से बैठ जाता है, जैसे वह भी उसी स्कूल का ही एक छात्र हो। कैमरे में इस छोटे से मेहमान का यह अंदाज इतना मासूम और मजेदार है कि देखने वालों के चेहरे पर अपने आप ही मुस्कान आ जाती है।

वीडियो देख खिल गया लोगों का चेहरा

देखते ही देखते इस कुत्ते का वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर चारों तरफ वायहल हो गया और अब तक इसे लाखों लोगों ने देखा और बड़ी तादाद में लोग इस वीडियो को लाइक भी कर रहे हैं। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां लोगों ने कमेंट करते हुए कहा कि इस वीडियो को देखकर उनका दिन बन गया। वहीं कुछ अन्य लोगों ने कुत्ते की मासूमियत और प्यारे से चेहरे पर जमकर अपना प्यार लुटाया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article