वायरल न्यूज़

Dance Video: फ्लोर पर सांस-बहू ने मचाया ऐसा धमाल, डांस की जुगलबंदी देख हर किसी ने की तारीफ

इंस्टाग्राम पर सास-बहू की एक खूबसूरत वीडियो काफी वायरल हो रही है, जिसमें दोनों ने बेहद ही सुंदर डांस किया है। सास-बहू की डांस की ये जुगलबंदी लोगों को खूब पसंद आ रही है।

Image

सास-बहू का डांस परफॉर्मेंस (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सास-बहू का जोरदार डांस
  • डांस की जुगलबंदी ने मचाया धमाल
  • जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Saas Bahu Dance Video: यूं तो डांस के कई सारे वीडियो देखने को मिल जाते हैं। खासकर शादियों के सीजन में कई सारे रील्स वायरल होते रहते हैं, जिसमें दूल्हा-दुल्हन का डांस परफॉर्मेंस रहता है। इसके विपरीत कुछ वीडियो में महिलाएं और लड़कियां भी डांस करती हैं, जिसपर भी काफी व्यूज और लाइक्स देखे जाते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए जो डांस वीडियो लेकर आए हैं, वो बेहद ही खूबसूरत है।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक बहू पहले तो अपनी सास की जमकर तारीफ करती है और फिर उसके बाद दोनों का पॉवरपैक वाला डांस शुरू होता है। डांस के इस वीडियो में दोनों की जुगलबंदी देखी जा सकती है, जो बेहद ही कमाल की है। लोगों को सास-बहू का ये परफॉर्मेंस काफी पसंद आ रहा है और लोग भी इस पर खूब लाइक कर रहे हैं और जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

सास-बहू का डांस परफॉर्मेंस

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर यूजर्स के काफी रिएक्शन भी देखने को मिले हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि आप बहुत किस्मत वाली हो, किसी की नजर ना लगे। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ऐसा होता नहीं है, दिखाना पड़ता है। बता दें, इस वीडियो को 'aish_mhjj' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 82 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article