वायरल न्यूज़

Dance Video: 'उई अम्मा' गाने पर कपल ने मचाया ऐसा धमाल, Google Trends में पहुंचा दोनों का डांस

इंस्टाग्राम पर 'उई अम्मा' गाने पर एक कपल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी कपल की जमकर तारीफ करेंगे।

Image

'उई अम्मा' गाने पर कपल का जोरदार डांस (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • कपल ने डांस फ्लोर पर मचाया धमाल
  • 'उई अम्मा' गाने पर किया जोरदार डांस
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Uyi Amma Couple Dance: आजाद फिल्म के गाने 'उई अम्मा' पर काफी रील्स बनाई जा रही हैं। ऐसे में काफी लोगों के डांस वीडियो वायरल हो रहे हैं। आज हम आपके लिए एक कपल का डांस लेकर आए हैं जो इस गाने पर फ्लोर पर आग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। उनका ये डांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है और लोग जमकर लाइक और शेयर भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो में कपल ने 'उई अम्मा' गाने पर डांस का बेस्ट वर्जन दिया है यानी उनका डांस सबसे अतरंगी है। दोनों ने पीले रंग का ड्रेस पहन रखा है, जिससे पता चलता है कि शायद हल्दी का फंक्शन हो और इसी फंक्शन में दोनों डांस कर रहे हैं। शायद इसीलिए उनका यह डांस गूगल ट्रेंड्स पर भी ट्रेंड कर रहा है। लोग भी उनके डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

'उई अम्मा' गाने पर कपल का जोरदार डांस

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं सुनने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि वाह क्या शानदार डांस है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि दोनों ने क्या कमाल का डांस किया है। बता दें, इस वीडियो को 'vaishalii_walia' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1 लाख 97 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article