वायरल न्यूज़

Saanp Ka Video: गर्मी से बचने के लिए फ्रिज के अंदर पहुंचे नागराज, फिर जो हुआ उसने मौसम ही बदल दिया

Saanp Ka Video: सोशल मीडिया पर सांप का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। आलम ये है कि लोग बार-बार इस मजेदार वीडियो को देख रहे हैं।

Image

सांप का अनोखा स्वैग (तस्वीर सभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांप का अनोखा वीडियो
  • कुंडली मारकर फ्रिज के अंदर बैठे थे नागराज
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Saanp Ka Video: सोशल मीडिया पर रोजाना अलग-अलग तरह के हजारों-लाखों वीडियो (Trending Video) शेयर होते हैं। कुछ वीडियो (Viral Videol) तो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) इतने फनी होते हैं कि उसे देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। वहीं, कुछ वीडियो (Shocking Video) ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर बड़े-बड़े धुरंधरों की हवा टाइट हो जाती है। जबकि, कुछ वीडियो सीधे दिल को छू लेते हैं। यूजर्स इन वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं और उनपर जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।

आज तक आपने सांपों के कई वीडियो देखे होंगे। इतना ही नहीं सांप के कई अनोखे अंदाज भी देखे होंगे। कुछ नजारे तो इतने खतरनाक होते हैं कि लोगों के पसीने तक छूट जाते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो में आपको सांप का अलग ही स्वैग देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक विशालकाय सांप फ्रिंज के अंदर पहुंच चुका है। नजारा देखकर ऐसा लग रहा है जैसे नागराज गर्मी से परेशान हों। इतना ही नहीं जैसे ही फ्रिज का दरवाजा खुलता सांप कुंडली मारकर अंदर बैठा हुआ दिखाई देता है। आगे क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

अजीबोगरीब नजारा

वीडियो देखकर आपको भी ऐसा लग रहा होगा कि सांप ने मौसम ही बदल दिया है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'blast_beat_music' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस अनोखे वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि बाहर बहुत गर्मी हो रही है इसलिए ठंडा का आनंद लिया जा रहा है। किसी का कहना है कि भाई इस वीडियो ने तो मौसम ही बदल दिया। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article