वायरल न्यूज़

Viral Video: 52 गज का दामन गाने पर डांस कर छा गई यह रशियन गर्ल, कातिल अदाओं पर फिदा हुए लोग

सोशल मीडिया पर एक रूसी लड़की का डांस वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह हरियाणवी गाने '52 गज का दामन' पर शानदार डांस करते हुए नजर आ रही है।

Image

डांस करती रूसी लड़की (Instagram/@tatianaromanoff_)

टैलेंट दिखाने के लिए सोशल मीडिया सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म है। यहां हर रोज लोग अपने टैलेंट से लोगों के दिलों पर राज करते हैं। ढेर सारा व्यूज और लाइक्स बटोर कर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कुछ ऐसी ही एक टैलेंटेड रशियन गर्ल का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक हरियाणवी गाने '52 गज का दामन' पर शानदार डांस करते हुए नजर आ रही है।

हरियाणवी गाने पर डांस कर लड़की ने लूट ली महफिल

वैसे तो हरियाणवी गानों पर कई लोग डांस करते हुए रील बनाते हैं लेकिन इस वीडियो में सबसे खास बात यह है कि इस गाने पर डांस करने वाली कोई देसी छोरी नहीं बल्कि विदेश की गोरी मैडम है। जो रशिया की रहने वाली हैं और रूस की महिला को हरियाणवी गानों की समझ होना और उस पर ठीक वैसा ही डांस करना यह उनकी टैलेंट को ही दिखाता है।

ये भी पढ़ें:

झन्नाटेदार मूव्स देख फिदा हुए लोग

वीडियो में जिस तरह रूसी लड़की डांस कर रही है, वह देख ऐसा लग रहा है जैसे इस गाने के स्टेप्स को उसने खुद ही कोरियाग्राफ किया है। सारे मूव्स और डांस स्टेप्स बिल्कुल परफेक्ट लग रहे हैं। साथ ही वह इस गाने पर खुद ही लिपसिंक भी कर रही हैं। उनके इस परफॉर्मेंस को देख यह कोई नहीं बता सकता कि वे रूस में रहती हैं या भारत के किसी गांव में। इस गोरी मेम ने बिल्कुल देसी अंदाज में डांस कर लोगों का दिल जीत लिया। लोगों की नजरें उनके डांस वीडियो से हट ही नहीं रही है। वे बार-बार इस वीडियो को लूप में लगाकर देख रहे हैं।

वीडियो पर लोगों ने खूब बरसाया अपना प्यार

वायरल हो रहे इस वीडियो को @tatianaromanoff_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने पसंद किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "रूस से आई कुड़ी के देसी मूव्स। आप मेरे डांस मूव्स को कितना रेट देंगे।" वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं, जहां लोगों ने रूसी लड़की के इस डांस पर जमकर अपना प्यार लुटाया है। साथ ही उसके हर एक डांस मूव्स की तारीफ भी की है। कैप्शन को देख कई लोगों ने तो उनके डांस को 10 में से 10 रेटिंग दी है और दिल वाले इमोजी बनाकर अपना प्यार जताया है।

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को देखने के लिए यहां क्लिक करें।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article