वायरल न्यूज़

गजब इतनी तगड़ी हिंदी! जब रूसी डिप्लोमेट ने देसी अंदाज में की BRICS की तारीफ, Video हुआ वायरल

रूसी डिप्लोमेट प्योत्र सिजोव का हिंदी में BRICS पर दिया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 'जबरदस्त कम्युनिटी होगा' कहकर उन्होंने लोगों का ध्यान खींच लिया।

Image

रूसी डिप्लोमेट प्योत्र सिजोव का हिंदी बोलते वीडियो हुआ वायरल (X/@ANI)

सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक रूसी डिप्लोमेट का छोटा सा वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो (Video) में रूसी डिप्लोमेट को हिंदी में बात करते हुए देखा जा सकता है। रूसी डिप्लोमेट का हिंदी में बोलने का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर न्यूज एजेंसी ANI ने शेयर किया है।

हिंदी में क्या बोले रूसी डिप्लोमेट?

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, यह वीडियो रूस के एंबेसी प्रेस सेक्रेटरी प्योत्र सिजोव का है। वीडियो को इसमें वह BRICS को लेकर हिंदी में अपनी बात रखते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में प्योत्र सिजोव को ब्रिक्स की तारीफ करते हुए यह कहते सुना जा सकता है कि, "मैं उम्मीद करता हूं कि ये सबसे जबरदस्त कम्युनिटी होगा।" उनके इस छोटे से बयान ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। खासकर 'जबरदस्त' शब्द बोलने का उनका अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

हिंदी बोलते रूसी राजनयिक का VIDEO वायरल

नई दिल्ली में रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो (Video) में सिजोव ग्रे रंग का सूट पहने कैमरे के सामने नजर आ रहे हैं। पत्रकार उनसे एक बार हिंदी में बात करने का आग्रह करते हैं। जिस पर वे हिंदी भाषा में BRICS के बारे में बात करते अपनी बात रखते हैं। इस दौरान वे अपनी बात पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ रखते हुए नजर आए। उनकी हिंदी सुनकर ऐसा लगा जैसे वे भारत के ही हों। उनकी हिंदी बिल्कुल स्पष्ट और सही थी। हालांकि वीडियो कुछ ही सेकंड का है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे धड़ल्ले से शेयर भी कर रहे हैं।

क्या है BRICS?

BRICS दुनिया के कई उभरते देशों का एक महत्वपूर्ण समूह है। इसकी शुरुआत ब्राजील, रूस, भारत और चीन के साथ हुई थी। बाद में दक्षिण अफ्रीका भी इसका हिस्सा बना। समय के साथ इस समूह में कई नए देशों के शामिल होने से इसका दायरा बढ़ा है। BRICS का मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों के बीच आर्थिक सहयोग, व्यापार, विकास और वैश्विक मुद्दों पर साथ मिलकर काम करना है। भारत के पास साल 2026 में BRICS की अध्यक्षता है। इसी दौरान नई दिल्ली में 18वां BRICS शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। भारत की अध्यक्षता में होने वाले इस सम्मेलन में आर्थिक सहयोग, वैश्विक शासन व्यवस्था, व्यापार और सदस्य देशों के बीच आपसी सहयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article