वायरल न्यूज़

VIDEO: रोबोट की ऐसी फाइट पहले कभी नहीं देखी होगी, सिर टूटने के बाद भी नहीं रुका मुकाबला

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें दो ह्यूमनॉइड रोबोट को एक-दूसरे से फाइट करते हुए देखा जा सकता है। यह फाइट इतनी दिलचस्प थी कि इसे देखने वाले लोग हैरान रह गए।

Image

फाइट करते हुए रोबोट्स (X/@TansuYegen)

आज के समय में तकनीक हर दिन नित नए रिकॉर्ड बना रहा है। जहां पहले रोबोट सिर्फ फैक्ट्री में काम करने या लोगों का हाथ बंटाने के लिए ही कारगर थे, वहीं आज के समय में रोबोट अब योगा से लेकर फाइट तक करने लगे हैं। हाल ही में चीन से एक ऐसा ही वीडियो (Video) इस वक्त सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

रोबोट्स की खतरनाक फाइट देखकर लोग रह गए हैरान

दरअसल, चीन के शेनझेन शहर में दुनिया का पहला फुल-साइज ह्यूमनॉइड रोबोट फ्री-कॉम्बैट टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में इंसानों की तरह दिखने वाले रोबोट्स ने एक-दूसरे के साथ जोरदार मुकाबला किया। इस टूर्नामेंट का नाम अल्टीमेट रोबोट नॉक-आउट लीजेंड (URKL) है। मुकाबला व्हाइट ईगल और मेटाडोर नाम के दो T800 ह्यूमनॉइड रोबोट्स के बीच हुआ।

रोबोट्स ने एक-दूसरे पर किया जोरदार हमला

दोनों रोबोट्स ने प्रोफेशनल फाइटर्स की तरह एक-दूसरे पर पंच और किक से हमला किया। लड़ाई के दौरान व्हाइट ईगल ने मेटाडोर को इतनी तेज हाई किक मारी कि उसका सिर अपनी जगह से टूटकर लटक गया। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि उसका सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बावजूद भी मेटाडोर ने हार नहीं मानी। वह लगातार लड़ता रहा। यह नजारा देखकर वहां मौजूद दर्शक भी दंग रह गए।

सिर टूटकर लटकने के बाद भी लड़ता रहा रोबोट

कुछ देर बाद व्हाइट ईगल ने मेटाडोर को ऐसा किक मारा कि वह जमीन पर गिर गया। गिरते समय उसका सिर टूटकर पूरी तरह से अलग हो गया। उसने दोबारा उठने की कोशिश की, लेकिन वह फिर से गिर पड़ा और दोबारा उठ नहीं सका। आखिरकार व्हाइट ईगल ने यह मुकाबला जीत लिया। जीत के बाद उसने डांस और विक्ट्री पोज देकर अपनी खुशी भी जाहिर की।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article