वायरल न्यूज़

Video: जंगल सफारी घूमने आए पर्यटकों की जीप पर गैंडे ने किया हमला, सामने खड़ी मौत को देख चीखने-चिल्लाने लगे लोग

सोशल मीडिया पर एक डरावना वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि जंगल की दुनिया कितनी खतरनाक हो सकती है।

Image

पर्यटकों की जीप पर गैंडे ने किया हमला (X/@AnathNagrik)

वाइल्डलाइफ से जुड़े ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं, जो हमें डरा कर रख देते हैं। हाल में एक ऐसा ही खौफनाक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक गैंडा अचानक से गुस्से में आकर एक सफारी जीप पर हमाल कर देता है। गैंडे के इस हमले को देखकर जीप में बैठे लोग डर जाते हैं और वे चीखने-चिल्लाने लगते हैं।

कहां का है यह वायरल वीडियो?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो (Video) असम के मानस नेशनल पार्क का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ओपन जीप गैंडे के काफी करीब खड़ी है। शुरुआत में सब ठीक ही लग रहा है, लेकिन कुछ ही सेकंड में वहां खड़ा एक गैंडा अचानक गुस्से में आ जाता है और वह बिल्कुल तेज रफ्तार से जीप की तरफ दौड़ता है और अपने सींग से जोरदार टक्कर मारता है। जैसे ही गैंडा हमला करता है, जीप में बैठे लोग डर से चीखने लगते हैं।

ये भी पढ़ें:

गैंडे ने पर्यटकों पर किया हमला

आगे वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि गैंडा बार-बार उस जीप को धक्का देता है। जिससे पर्यटकों से लदी जीप हिलने-डुलने लगती है और वहां धूल का गुबार उठने लगता है। एक पल तो ऐसा भी लगता है कि गैंडा जीप को पलट ही देगा। हालांकि, ड्राइवर की सूझबूझ से यह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ड्राइवर ने धीरे-धीरे जीप को पीछे हटाया और जीप को गैंडे से दूर ले गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी पर्यटक को चोट नहीं लगी।

वीडियो सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @AnathNagrik नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने इस घटना पर अपनी चिंता भी जाहिर की है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां लोगों का कहना है कि सफारी के दौरान जानवरों के बहुत करीब जाना खतरनाक हो सकता है। बता दें कि बहुत से जंगली जानवर अपने इलाके को लेकर बेहद ही संवेदनशील होते हैं और वे जब भी अपने इलाके को लेकर किसी भी खतरे को महसूस करते हैं तो वे आक्रामक हो जाते हैं और सामने वाले पर हमला कर देते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article