वायरल न्यूज़

जापानी बुजुर्ग कपल ने पहली बार खाया गोलगप्पा, कुछ ऐसा था दोनों का रिएक्शन, देखें Viral Video

इंस्टाग्राम पर एक जापानी कपल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पहली बार गोलगप्पा खाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके द्वारा दी गई प्रतिक्रिया भी कमाल की है. जो काफी वायरल हो रही है।

Image

जापानी बुजुर्ग कपल ने पहली बार खाया गोलगप्पा (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • जापानी बुजुर्ग कपल ने खाया गोलगप्पा
  • गोलगप्पा खाने के बाद दिया क्यूट रिएक्शन
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Japanese Couple Eating Golgappas: काफी बार ऐसा होता है, जब हम पहली बार कोई चीज खाते हैं तो उसका रिएक्शन बड़ा अटपटा सा होता है। एक ऐसा ही वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो एकदम कमाल का है। इसे देखने के बाद आपके चेहरे पर भी हल्की सी मुस्कान आ जाएगी। वायरल हो रहा ये वीडियो जापान का है, जहां के एक जापानी बुजुर्ग कपल ने पहली बार गोलगप्पे का स्वाद चखा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक जापानी लड़का अपने दादा-दादी को गोलगप्पा खिलाता है। पहली बार गोलगप्पा खाने के बाद उनका कुछ अलग सा रिप्लाई था। उनकी प्रतिक्रिया काफी अनमोल थी। इस वीडियो को जब आप देखेंगे तो आपको गोलगप्पा बनाने का पूरा प्रोसेस भी नजर आएगा। पहले लड़का बाहर से रेडिमेट गोलगप्पा लाता है और फिर आलू, उसका पानी और पूरी तैयार करता है।

जापानी बुजुर्ग कपल ने पहली बार खाया गोलगप्पा

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर लोगों के काफी रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि जापानी कपल बेहद ही क्यूट हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि अगली बार पापड़ी चाट खिलाना। बता दें, इस वीडियो को 'koki_shishido' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक ढाई हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article