वायरल न्यूज़

वायरल वीडियो: अजगर ने निगल लिया इतना बड़ा जानवर कि पचाने में हो गई हालत खराब, फिर जो किया देखकर होश उड़ जाएंगे

वीडियो में सबसे हैरान करने वाली चीज यह देखने को मिलती है कि अजगर इतने बड़े जानवर को जिंदा तो निगल लेता है, लेकिन उसे पचा नहीं पता है। इसके बाद अजगर जो करता है, वैसा शायद ही कभी देखने को मिलता हो।

Image

अजगर का वीडियो (एक्स)

Viral Video: अजगर को दुनिया के सबसे खूंखार सांपों में से एक माना जाता है। भले ही अजगर में जहर नहीं होता लेकिन यह कई बार बड़े-बड़े जानवर को अपना शिकार बना लेता है। आपने देखा होगा कि अजगर कई बार जानवरों को जिंदा निगल लेता है और फिर धीरे-धीरे उसे अपने पेट में पचाता रहता है। इस वीडियो में भी आपको एक विशालकाय अजगर देखने को मिलेगा, जिसने एक बड़ी बकरी को निगल लिया है।

वायरल हो रहा अजगर का वीडियो

वीडियो में सबसे हैरान करने वाली चीज यह देखने को मिलती है कि अजगर इतने बड़े जानवर को जिंदा तो निगल लेता है, लेकिन उसे पचा नहीं पता है। इसके बाद अजगर जो करता है, वैसा शायद ही कभी देखने को मिलता हो। आप देख सकते हैं कि इतने बड़े जानवर को निगलने के बाद अजगर की हालत धीरे-धीरे खराब होने लगती है। उसे यह एहसास होने लगता है कि वह इस बड़ी सी बकरी को पचा नहीं पाएगा।

देखें वीडियो-

वीडियो में देख सकते हैं कि जब अजगर को समझ आता है कि वह उसे पचा नहीं पाएगा तो वह उसे उगलने लगता है। करीब 2 मिनट लंबे इस वीडियो में आप अजगर को बकरी उगलते देख पाएंगे। आप देख सकते हैं कि बकरी उस अजगर के पेट के बीचो-बीच पहुंच जाती है और उसे बेचैनी महसूस होने लगती है। इसके बाद अजगर बकरी को उगलने लगता है। बकरी उस अजगर के पेट से होते हुए मुंह के सहारे बाहर आ जाती है। वीडियो को @navalkant नाम के X अकाउंट पर शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article