वायरल न्यूज़

रील्स का बुखार और खतरनाक 'स्टंट'! बाइक से हीरो बनने चला था युवक, सेकेंड में बिगड़ गया सारा खेल, देखें VIDEO

Viral Video: इंटरनेट की दुनिया में वायरल होने और रील्स पर लाइक्स बटोरने के चक्कर में युवा अपनी जान तक जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसा ही एक मजेदार लेकिन आंखें खोल देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, जहां एक युवक खाली सड़क पर बाइक से स्टंट करने की कोशिश करता है। लेकिन जैसे ही वह ब्रेक दबाता है, बाइक का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह सड़क पर घिसटता चला जाता है।

Image

स्टंट के चक्कर में हो गया खेल (तस्वीर साभार- @Nalanda_index)

Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर 'कूल' दिखने और रील्स बनाने का खुमार युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। लेकिन, कई बार यह 'स्टंटबाज़ी' हंसी का पात्र बनने के साथ-साथ अस्पताल के दरवाजे भी खोल देती है। इन दिनों इंटरनेट पर एक 14 सेकंड की क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इतना ही नहीं फनी स्टंट वीडियो (Stunt Video) पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का सुनसान सड़क पर तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाता हुआ आता है। बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना बज रहा है और युवक स्टाइल मारते हुए स्टंट करने की कोशिश करता है। लेकिन 'टैलेंट' दिखाने के चक्कर में जैसे ही वह अचानक ब्रेक दबाता है, बाइक का संतुलन पूरी तरह से बिगड़ जाता है। नतीजा यह हुआ कि बाइक रुकने के बजाय युवक को अपने साथ दूर तक घसीटती हुई ले गई और दोनों सड़क के किनारे जोर से गिर पड़े। हद तो तब हो गई जब वीडियो बना रहा उसका दोस्त बिना घबराए और बिना कैमरा रोके भागते हुए पूरे हादसे को रिकॉर्ड करता रहा। देखें वीडियो...

    स्टंट करना पड़ गया भारी

    वीडियो देखकर आपको हंसी भी आ रही होगी और हैरानी भी हो रही होगी। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को Nalanda_index नाम के पेज से शेयर किया गया है। वहीं, वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा EMI पर गाड़ियां तो ले लेते हैं, लेकिन सड़क पर दिमाग चलाना भूल जाते हैं। अब हाथ-पैर तुड़वाकर आराम करेंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा कि बाइक सवार से ज्यादा दाद तो कैमरामैन को देनी पड़ेगी, जिसने गिरते-गिरते भी फ्रेम नहीं बिगड़ने दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article