वायरल न्यूज़

चीनी मेट्रो में अचानक फर्श पर रेंगने लगे दर्जनों 'सांप'! सच्चाई सामने आने पर उड़ गए सबके होश, देखें VIDEO

Viral Video: चीन की मेट्रो ट्रेन में उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई जब बाल्टी से दर्जनों ईल मछलियां निकलकर पूरे फर्श पर रेंगने लगीं। सांप जैसी दिखने वाली इन मछलियों को देखकर पहले तो यात्री हैरान रह गए, लेकिन फिर उन्होंने हड़कंप मचाने के बजाय गजब की समझदारी दिखाई और मिलकर मछलियों को वापस बाल्टी में भरने में मदद की।

Image

मेट्रो में दिखा अनोखा नजारा

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन मेट्रो (Metro Video) से जुड़े कई अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी सीट को लेकर लड़ाई, तो कभी डांस के वीडियो। लेकिन, हाल ही में चीन की मेट्रो ट्रेन से जो नजारा सामने आया है, उसे देखकर आपकी आंखें भी खुली की खुली रह जाएंगी। जिसने भी यह नजारा देखा उसे एक पल के लिए अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मेट्रो कोच के अंदर फर्श पर दर्जनों ईल मछलियां रेंग रही हैं। ये मछलियां दिखने में बिल्कुल पतले सांपों जैसी लगती हैं। दरअसल, मेट्रो में सफर कर रहे एक बुजुर्ग यात्री की बाल्टियों में ये मछलियां रखी हुई थीं, जो अचानक ढक्कन खुलने या पलटने के कारण पूरे कोच के फर्श पर फैल गईं। आमतौर पर ऐसी स्थिति में मेट्रो कोच में चीख-पुकार मच सकती थी और अफरा-तफरी का माहौल बन सकता था। लेकिन, चीनी यात्रियों ने न सिर्फ गजब का संयम दिखाया, बल्कि इंसानियत की मिसाल भी पेश की। डरे बिना कई पैसेंजर्स तुरंत आगे आए और उन चिकनी, हाथ से फिसलने वाली ईल मछलियों को अपने नंगे हाथों से पकड़-पकड़कर वापस बुजुर्ग की बाल्टी में डालने लगे। देखें वीडियो...

    मेट्रो में दिखा अनोखा नजारा

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर घबरा गए होंगे। कई लोग तो इसे सांप ही समझ रहे होंगे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवा और बुजुर्ग दोनों मिलकर एक-एक करके फर्श पर रेंग रही सभी मछलियों को सुरक्षित बाल्टी में भर रहे हैं। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो गया। कुछ लोग जहां यात्रियों के इस शांत और मददगार रवैये की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कई लोगों का कहना है कि जहां लोग इस नजारे से पैनिक कर सकते थे, वहां ऐसी समझदारी देखना वाकई काबिले तारीफ है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article