वायरल न्यूज़

Video: स्कूटी छोड़ने को तैयार नहीं था शख्स, टो करने वाले गाड़ी समेत उसे भी उठा लिए

स्कूटी समेत हवा में लटक रहे एक शख्स का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में बताया जा रहा है कि शख्स ने अपनी स्कूटी को नो-पार्किंग जोन में लगा रखी थी। जिसे ट्रैफिक पुलिस क्रेन ने हुक लगाकर ऊपर उठा दिया।

Image

स्कूटी समेत शख्स को क्रेन ने टांग लिया (X/@gharkekalesh)

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोगों को हंसी भी आ रही है और डर भी लग रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी अपनी स्कूटी पर बैठा हुआ है और ट्रैफिक पुलिस की क्रेन उसे उसकी स्कूटी समेत उठाए हुए है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

पुणे शहर की है यह घटना

वीडियो में यह घटना पुणे शहर की बताई गई है। जहां एक आदमी अपनी स्कूटी को नो-पार्किंग स्पॉट पर खड़ा किए हुए था। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस की क्रेन वहां आती है और हुक लगाकर उसे ऊपर उठाने लगती है। मगर आदमी अपनी स्कूटी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं था। शख्स अंत तक हार नहीं मानता और वह अपनी स्कूटी पर जमा रहता है। स्कूटी पर बैठे शख्स को देख ऐसा लग रहा है, जैसे वह कह रहा हो कि "भाई, गाड़ी को किसी हाल में नहीं ले जाने दूंगा।" लेकिन क्रेन वाले भाई साहब भी कुछ कम नहीं थे। वे क्रेन को उस आदमी सहित 10-15 फीट ऊपर उठा लेता है। स्कूटी हवा में झूल रही है, मगर वह शख्स स्कूटी से चिपका ही हुआ है।

वीडियो पर आए लोगों के मजेदार कमेंट्स

शख्स को इस स्थिति में देख नीचे खड़े लोग मुंह बाए उसे देख रहे हैं। जहां कोई हंस रहा है, तो कोई चिल्ला रहा है। कई लोग इस घटना का वीडियो भी बना रहे हैं। वीडियो में दिख रहा यह सीन देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कोई बॉलीवुड एक्शन फिल्म का सीन चल रहा हो। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है साथ ही तमाम लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दी है। अधिकतर लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "यही एक काम है, जिसे सरकारी कर्मचारी पूरे सिद्दत और ईमानदारी से निभाता है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article