सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां लोग अपना टैलेंट दिखाकर वायरल हो जाते हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर किसी ना किसी शख्स का टैलेंट दिखाते हुए वीडियो वायरल होता रहता है। हाल में एक ऐसे ही टैलेंटेड शख्स का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि वह कैमरे के सामने फुटबॉल से अनोखा करतब दिखा रहा है।
मणिपुर का बताया जा रहा है यह वीडियो
फिलहाल इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वीडियो में एक अंकल अपनी उम्र को मात देते हुए अपनी कमाल की फुटबॉल स्किल्स दिखा रहे हैं। वायरल हो रहा यह वीडियो मणिपुर का बताया जा रहा है। अंकल के फुटबॉल वाले स्किल्स का वीडियो जिसने भी देखा वह दंग रह गया।
उम्र महज एक नंबर!
अंकल ने इस वीडियो में यह साबित कर दिया कि उम्र महज एक नंबर है। मणिपुर के इस अंकल के क्रेजी फुटबॉल स्किल्स ने सबको चौंका कर रख दिया। वीडियो में अंकल को फुटबॉल के साथ कमाल का जादू करते देखा जा सकता है। वह बिना फुटबॉल को नीचे गिराए अपनी टी-शर्ट को निकालते और फिर उसे पहनते नजर आ रहे हैं। वे बॉल को अपने पैरों और शरीर पर इतनी आसानी और स्टाइल से कंट्रोल कर रहे हैं कि उनके सामने अच्छे-अच्छे खिलाड़ी भी मात खा जाएं।
वीडियो देख अंकल की तारीफ में जुटे लोग
वीडियो में अंकल की उम्र, उनकी एनर्जी और स्किल्स देखकर लगता है जैसे उन पर उम्र का कोई असर ही नहीं पड़ा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @india_footballll नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर अंकल की फुर्ती की खूब तारीफ की है। कई लोगों ने वीडियो में दिख रहे अंकल की तुलना बड़े-बड़े फुटबॉल दिग्गजों से की है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
