Ranveer Singh Maternal Grandfather Died: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और उनके परिवार पर दिवाली के मौके पर दुखों का पहाड़ टूट गया। धुरंधर एक्टर के नाना डॉक्टर राम हिंगोरानी ने 96 की उम्र में आखिरी सांस लेते हुए दुनिया को अलविदा। नाना की मृत्यु से रणवीर सिंह का परिवार दुख में डूबा हुआ है। इस खबर की जानकारी रणवीर सिंह की कजिन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी। रणवीर की कजिन ने इमोशनल कर देने वाले कैप्शन के साथ-साथ एक्टर और उनके नाना की कुछ पुरानी तस्वीरें भी शेयर की हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखें पोस्ट। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Maatrubhumi Trailer: सलमान खान की फिल्म का धाकड़ ट्रेलर रिलीज)
रणवीर सिंह के नाना का हुआ देहांत
दिवाली के दिन रणवीर सिंह ने अपने प्रिय दादा को हमेशा के लिए खो दिया। रणवीर की कजिन सौम्या हिंगोरानी ने जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा - 96 साल की उम्र... एक शानदार जिंदगी, जिसे शोक मनाने के बजाय जश्न के साथ याद किया जाना चाहिए। मेरे दादू, डॉ. राम, दिवाली के दिन बेहद शांति से इस दुनिया को अलविदा कहकर अपनी दादी के पास चले गए। उन्होंने जाने के लिए इससे ज्यादा शुभ समय नहीं चुन सकते थे। दिन का सबसे सुनहरा पल, लक्ष्मी पूजा का समय। मुझे यकीन है कि वे दोनों अपनी कुर्सियों पर बैठकर हाथ में बढ़िया व्हिस्की का गिलास लिए, एक-दूसरे के साथ खुशियां मना रहे होंगे और हमें देख रहे होंगे। दुनिया के सबसे बेहतरीन दादू बनने के लिए आपका शुक्रिया। हमें सब कुछ देने के लिए आपका शुक्रिया। मेरे लिए आइसक्रीम का एक स्कूप बचाकर रखना। फिर कभी साथ नाचेंगे... तब तक के लिए अलविदा। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Ramayana: हेमा मालिनी ने की रणबीर कपूर की फिल्म की तारीफ)
रणवीर सिंह थे नाना के करीब
बता दें फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के प्रोमोशन के दौरान रणवीर सिंह ने अपने नाना राम संग वीडियो शेयर किया था। रणवीर अपने नाना संग फिल्म के गाने 'झुमका गिरा रे' पर डांस किया, जिसे कई लोगों ने पसंद किया। हालांकि अभी तक रणवीर सिंह ने अपने नाना के निधन से जुड़ा कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है।
