वायरल न्यूज़

VIDEO: इसे कहते हैं किस्मत...'बदसूरती' के कारण मिले लाखों रुपये, इस डॉगी के कारण चमकी मालकिन की किस्मत

Viral Video: कैलिफोर्निया के सांता रोसा में आयोजित World's Ugliest Dog 2026 प्रतियोगिता में जिनी लू नाम की रेस्क्यू डॉग ने जीत हासिल की है। अपनी बाहर लटकती जीभ और अनूठे लुक से जिनी लू ने जजों का दिल जीत लिया।

Image

'बदसूरती' के कारण चमकी किस्मत (तस्वीर सभार- AP)

Viral Video: जब बात सुंदरता की आती है, तो दुनिया में चमक-धमक और परफेक्ट लुक की तारीफ होती है। लेकिन, कैलिफोर्निया (California) में हर साल एक ऐसी अनोखी प्रतियोगिता आयोजित की जाती है, जहां 'परफेक्शन' नहीं बल्कि 'क्यूट अनकन्वेंशनल ब्यूटी' और 'अनोखेपन' का जश्न मनाया जाता है। 15 अगस्त 2026 को कैलिफोर्निया के सांता रोसा में आयोजित 'वर्ल्ड्स अग्लीएस्ट डॉग कंटैस्ट 2026' में इस बार 2 साल की पग जिनी लू ने सबको पीछे छोड़ते हुए जीत का ताज अपने नाम कर लिया। जिनी लू की एक नजर ही किसी के भी चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी है। मोतियों की माला और खूबसूरत गुलाबी हार्नेस पहने जिनी लू जब रेड कार्पेट पर उतरी, तो हर कोई उसे देखता रह गया। उसकी हमेशा बाहर लटकती हुई जीभ, बड़ी-बड़ी मासूम आंखें और खास चाल ने जजों का दिल जीत लिया।

    जिनी लू को साउथ कोरिया के पहाड़ों से रेस्क्यू किया गया था। कठिन दौर से गुजरने के बाद आज वह अपनी ओनर के साथ एक बेहद खुशहाल जिंदगी बिता रही है। इस प्रतियोगिता को जीतने पर जिनी लू और उसकी ओनर को एक बड़ी सी चमचमाती ट्रॉफी के साथ $5,000 (लगभग 4.15 से 5 लाख भारतीय रुपये) का नगद चेक दिया गया। जिनी लू के मालिक ने बताया कि यह जीत सिर्फ एक कुत्ते की नहीं, बल्कि उन सभी बेसहारा और अनूठे पेट्स की जीत है जो प्यार और अपनापन चाहते हैं। इस प्रतियोगिता का मकसद किसी जानवर की बदसूरती का मजाक उड़ाना बिल्कुल नहीं है, बल्कि दुनिया को यह संदेश देना है कि "हर जीव सुंदर है और प्यार पाने का हकदार है।" देखें वीडियो...

    लोग कर रहे तारीफ

    जिनी लू की जीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उसकी मासूमियत और अनोखी लुक पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो को न्यूज एजेंसी AP ने शेयर किया है। वहीं, वीडियो वायरल होने पर यूजर्स का कहना है कि जिनी लू 'बदसूरत' नहीं बल्कि दुनिया की सबसे 'प्यारी और स्पेशल' डॉग है।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article