वायरल न्यूज़

Viral Video: ऑपरेशन थिएटर में प्री वेडिंग शूट कराना पड़ा भारी, हेल्थ मिनिस्टर के नोटिस के बाद बर्खास्त हुए डॉक्टर कपल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 12, 2024, 08:58 AM IST

ट्विटर पर कर्नाटक के एक डॉक्टर कपल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह दोनों ऑपरेशन करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, यह कोई सचमुच का ऑपरेशन नहीं है बल्कि प्री वेडिंग शूट है।

Image

ऑपरेशन थिएटर में कराया प्री वेडिंग शूट (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑपरेशन थिएटर में हुआ प्री वेडिंग शूट
  • डॉक्टर को किया गया बर्खास्त
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Operation Theater Pre Wedding Shoot: बीते कुछ समय प्री वेडिंग शूट का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में लोग न जाने किस हद तक गुजर जा रहे हैं, ये बात उन्हें खुद ही नहीं आ रही है। पार्टनर के शूट कराने के लिए वैसे भी देश में कई सारी जगहें मौजूद हैं लेकिन फिर भी लोग न जाने क्यों ऐसे जगहों का चयन कर रहे हैं, जो उनके लिए सही नहीं है। हाल ही में एक वीडियो (Viral Video) चर्चा में आया है। इस वीडियो में एक डॉक्टर कपल ऑपरेशन थिएटर में एक मरीज को ऑपरेट करता नजर आ रहा है।

दरअसल, ये कोई सचमुच वाला ऑपरेशन नहीं है बल्कि ये एक प्री वेडिंग शूट (Operation Theater Pre Wedding Shoot) की झलक है। जी हां, जब आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो आपको समझ आ रहा है। वीडियो में पीछे से कैमरा पर्सन की हंसने की आवाज भी आ रही है, जो कुछ देर देखने के बाद आपको नजर भी आ जाएंगे। अब जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ डॉक्टर साहब पर तो जैसे पहाड़ टूट गया। बता दें, स्वास्थ्य मंत्री ने नोटिस जारी किया, जिसके बाद डॉक्टर को बर्खास्त कर दिया गया है।

ऑपरेशन थिएटर में कराया प्री वेडिंग शूट

मिली जानकारी के मुताबिक, यह मामला कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले का है और वीडियो में नजर आ रहे डॉक्टर का नाम अभिषेक है, जो अपनी मंगेतर के साथ सर्जरी करता नजर आ रहा है। हालांकि, वीडियो के अंत में रोगी भी उठकर बैठ जाता है और हंसने लग जाता है। कहा जा रहा है कि ये अब तक का पहला ऐसा प्री वेडिंग शूट है, जो मेडिकल प्रक्रियाओं के इर्द-गिर्द घूमता नजर आ रहा है। ट्विटर पर वायरल हो रहा यह वीडियो (Twitter Viral Video) '@HateDetectors' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article