वायरल न्यूज़

Video: प्रयागराज में उड़नखटोले से आई बारात! दुल्हन को लेकर हवा में फुर्र हो गए दूल्हे राजा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 23, 2023, 02:23 PM IST

Dulha Comes with Helicopter: 22 फरवरी की चिलचिलाती धूप में जब दूल्हा हेलीकॉप्टर से बारात लेकर आया तो दुल्हन के घर वाले हैरान रह गए। दूल्हे को हेलीकॉप्टर में देखने के लिए आस-पास के गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रयागराज में दुल्हन की हेलीकॉप्टर से हुई विदाई
  • हेलीकॉप्टर से बारात लेकर आया दूल्हा
  • इलाके में चर्चा का विषय बना रहा हेलीकॉप्टर

Dulha Comes with Helicopter: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के एक गांव के लोग तब हैरान रह गए, जब गांव में एक दूल्हा हेलीकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचा। दूल्हे राजा का हेलीकॉप्टर पर बारात लाना इलाके में कौतूहल का विषय बना रहा। बता दें कि 22 फरवरी को प्रयागराज जिले के शेखपुर गांव के रहने वाले चंद्रिका प्रसाद साहू की बेटी चंद्रिमा साहू की शादी थी। चंद्रिमा साहू की बारात प्रयागराज के ही मऊआइमा से आने वाली थी। 22 फरवरी की चिलचिलाती धूप में जब दूल्हा हेलीकॉप्टर से बारात लेकर आया तो दुल्हन के घर वाले हैरान रह गए।

हेलीकॉप्टर से बारात देख दंग रह गए गांव वाले

दूल्हे को हेलीकॉप्टर में देखने के लिए आस-पास के गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इधर दूल्हा अपनी दुल्हनिया के साथ सात फेरे ले रहा था। वहीं गांव के लोग हेलीकॉप्टर के साथ फोटो खिंचवाने और वीडियो बनाने में मगन थे। शादी की सारी रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा अपनी दुल्हनिया को लेकर हेलीकॉप्टर से फुर्र हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है। हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article