वायरल न्यूज़

VIDEO: 29वीं फ्लाइट और स्पेशल पैसेंजर! 7 महीने के बेटे को गोद में लेकर पायलट पिता ने किया ऐसा ऐलान, तालियों से गूंज उठा प्लेन

Viral Video: साउथवेस्ट एयरलाइन्स के एक पायलट ने फ्लाइट के प्री-फ्लाइट पब्लिक एड्रेस अनाउंसमेंट के दौरान अपने 7 महीने के बेटे को यात्रियों से परिचित कराया। अपने बच्चे के साथ पायलट के तौर पर यह उनकी पहली खास उड़ान थी, जबकि नन्हे बच्चे की यह 29वीं उड़ान थी।

Image

दिल जीतने वाला नजारा (तस्वीर साभार- @southwestair)

Viral Video: हवाई सफर के दौरान आपने पायलटों को मौसम, उड़ान की दूरी और लैंडिंग के समय की घोषणा करते हुए तो कई बार सुना होगा। लेकिन क्या कभी आपने किसी पायलट को उड़ान भरने से ठीक पहले पूरी फ्लाइट (Plane Video) के सामने अपने 7 महीने के बेटे को 'सबसे खास पैसेंजर' बताकर इंट्रोड्यूस कराते सुना है? सोशल मीडिया पर इन दिनों साउथवेस्ट एयरलाइन्स का एक बेहद दिल छू लेने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पायलट पिता माइक हाथ में थामकर अपने यात्रियों का स्वागत करते हुए अपनी गोद में बैठे 7 महीने के बेटे का बड़े ही गर्व और अनोखे अंदाज में परिचय कराता नजर आ रहा है।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पायलट डैडी उड़ान से पहले केबिन में खड़े होकर पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर बात कर रहे हैं। उनके हाथ में माइक है और दूसरी गोद में उनका नन्हा 7 महीने का बेटा सुरक्षित बैठा हुआ है। पायलट कहता है- हेलो एवरीवन! आज की यह फ्लाइट मेरे लिए बेहद खास है। मेरे साथ आज मेरी लाइफ का सबसे स्पेशल पैसेंजर सफर कर रहा है-यह मेरा 7 महीने का बेटा है। एक पायलट के तौर पर उसके साथ यह मेरी पहली उड़ान है, हालांकि इस छोटे नवाब की यह 29वीं फ्लाइट है। जैसे ही पायलट यह घोषणा करते हैं, फ्लाइट में बैठे यात्री खुशी से तालियां बजाने लगते हैं और नन्हा बच्चा भी मासूमियत से यात्रियों की तरफ देखने लगता है। घोषणा के दौरान पायलट पिता ने यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए एक मजेदार चुटकी भी ली। उन्होंने कहा कि गुड न्यूज यह है कि 90% समय यह बहुत शांत, हंसमुख और खुशमिजाज रहता है। लेकिन बैड न्यूज यह है कि बाकी 10% समय में इसके पास काफी मजबूत वोकल कॉर्ड्स हैं। तो उम्मीद है आज आपको 90% वाला मूड ही देखने को मिले और अगर यह रोता है, तो आप इसकी मम्मी को ब्लेम कर सकते हैं, जो यहीं बैठी हैं। देखें वीडियो...

    दिल जीतने वाला नजारा

    इस वीडियो को देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ गई होगी। आलम ये है कियह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को साउथवेस्ट एयरलाइन्स के आधिकारिक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह अब तक का सबसे प्यारा अनाउंसमेंट है। इतने सुरक्षित हाथों में सफर करने का अहसास ही अलग होता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि पायलट के चेहरे पर पिता होने का गर्व साफ झलक रहा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article