आज का समय सोशल मीडिया का है। स्मार्ट फोन चलाने वाला लगभग हर शख्स सोशल मीडिया पर एक्टिव है। सोशल मीडिया पर आज कल पशु-पक्षियों के भी अनगिनत वीडियो देखने को मिलते हैं। जहां पर कुछ वीडियो तो लड़ाई-झगड़े के होते हैं। वहीं पर कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं। जिसे देखने के बाद आपको भी हंसी आ जाएगी। इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इंटरनेट पर वायरल इस 20 सेकंड के वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कबूतर सड़क पर बड़े मजे से घूमता हुआ दिखाई देता है। यह कई बार उड़ने की कोशिश भी करता है, लेकिन उड़ नहीं पाता। सोशल मीडिया यूजर्स इसके आसमान में उड़ान नहीं भरने का कारण इसका वजन बता रहे हैं। उनका मानना है कि यह ज्यादा खाकर मोटा हो गया है। इसलिए उड़ नहीं पा रहा है। वीडियो में कुछ लोग इसके डगमगा कर चलने के तरीके पर हंसते हुए नजर आते हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स ने किए ये कमेंट्स
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को @Digital_khan01 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को पोस्ट करने के बाद इसके कैप्शन में लिखा है 'इस मोटू कबूतर ने आसमान छोड़कर स्नैक्स की दुनियां चुन ली। अब यह खुश होकर कैफे टेबल्स के बीच टहलता है, लोगों से दुलार लेता है और पेट फुल लोड रखता है।
जिंदगी का मजा इसी में है जो पसंद हो वही करो। चाहे उड़ना ही क्यों ना भूल जाओ।', इंटरनेट पर लोगों ने कई तरह के कमेंट्स भी किए हैं: पहले यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा: "सोच रखो तो इस कबूतर ही जैसी", दूसरे यूजर ने लिखा: "ज्यादा स्नैक्स खा लिए मोटा हो गया इसलिए नहीं उड़ पा रहा है", तीसरे ने सवाल पूछते हुए लिखा: "आपके हिसाब से कबूतर जी उड़ना भूल गए है?" इस वीडियो को अब तक 77 हजार से ज्यादा बार देखा गया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
