Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Challenge) एक प्रकार की पहेली है जहां किसी तस्वीर में कोई वस्तु, व्यक्ति, जानवर या कुछ छिपा होता है। लोगों को इसी को ढूंढना होता है। ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Photo) किसी व्यक्ति को उसकी मस्तिष्क की कोशिकाओं को काम देने पर मजबूर कर देता है। इसके साथ ही यह लोगों की तार्किक क्षमता और सोच को विकसित करने में मदद करता है। अगर आप नियमित तौर पर ऑप्टिकल इल्यूजन की पहेलियों (Optical Illusion Puzzle) को सॉल्व करते हैं तो आप रंग, पैटर्न और तर्क में अच्छे हो सकते हैं।
क्या खुद को समझते हैं बुद्धिमान?
ऑप्टिकल इल्यूजन लोगों की दृष्टि और सोच कौशल को भी विकसित करता है। इसी क्रम में हम आपके लिए ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर में 800 नंबर की भरमार लगी पड़ी है। हालांकि, तस्वीर में कहीं न कहीं एक नंबर 300 भी लिखा हुआ है। अब आपको इसी 300 नंबर को ढूंढने का चैलेंज पूरा करना है। इसके लिए आपके पास 15 सेकंड का समय है। अगर आप इस 15 सेकंड के भीतर 300 को ढूंढ निकालेंगे तो आप जीनियस की श्रेणी में शामिल हो जाएंगे।
थोड़ी मेहनत करेंगे तो पा जाएंगे सफलता
अगर आप थोड़ी मेहनत करेंगे और एकाग्रचित होकर 300 को खोजने की कोशिश करेंगे तो यकीनन आपको 800 के बीच में 300 नजर आ जाएगा।हालांकि, कई लोग ऐसे हैं जो घंटे-घंटेभर तस्वीर को निहारे जा रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें 300 नजर नहीं आ रहा है। इसके बाद भी हम आपसे कह रहे हैं कि अगर आप तस्वीर को एकाग्रचित होकर गहराई से देखेंगे तो समय समाप्त होने से पहले ही आपको 300 नजर आ जाएगा। अगर आपको फिर भी 300 नजर नहीं आया तो आप एक बार और तस्वीर के हर कोने में 300 खोजने का प्रयास करें।

यहां मिलेगा आपको ऑप्टिकल इल्यूजन का जवाब
इसके बाद भी सफल नहीं हो पाए हैं तो हम आपके लिए एक और तस्वीर डाल रहे हैं। इस तस्वीर में लाल घेरे में आपको आसानी से 300 नजर आ रहा होगा।
