Optical Illusion: खुद को तेज नजर और पजल सॉल्विंग किंग मानने वाले लोगों के लिए हम एक चैलेंज लेकर आए हैं। इस चैलेंज में आपको दी गई तस्वीर में से एक सुई ढूंढकर निकालना है। इसके लिए आपको 12 सेकंड का समय दिया जा रहा है। अगर आप 12 सेकंड के भीतर तस्वीर में से सुई की पहचान कर लेते हैं तो आप तेज नजर वाले शख्स तो हैं ही, साथ ही आप जीनियस भी माने जाएंगे। बता दें कि जो तस्वीर हम आपके लिए लेकर आए हैं, इस तस्वीर को आप अपने रिश्तेदारों को भी भेज सकते हैं।
चलिए शुरू हो जाइए और ढूंढ निकालिए सुई
अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को यह तस्वीर भेजकर आप उनके आंखोंं का भी परीक्षण कर सकते हैं और परख सकते हैं कि उनकी नजर तेज है या नहीं। इस तस्वीर को देखकर आपको बहुत ही ज्यादा कंफ्यूजन पैदा होगा। इसके साथ ही आपकी आंखों को बार-बार धोखा भी होगा कि आपने सुई ढूंढ ली है।
हालांकि, अगले ही पल आपको लगेगा कि आपने जिसे सुई समझ लिया है, वास्तव में वह सुई है ही नहीं। बता दें कि सुई के एक कोने में छेद होता है। इसी छेद में धागा डालकर कपड़े की सिलाई की जाती है। अब आपको छेद वाली सुई ढूंढनी पड़ेगी। तभी आप पजल सॉल्विंग किंग कहलाएंगे। जो तस्वीर हम आपके लिए लेकर आए हैं, ऐसी तस्वीरें लोगों के दिमाग को तेज करने के लिए काफी कारगर साबित होती हैं।
निकलने वाला है 12 सेकंड का समय
अब बिना देर किए इस चैलेंज को पूरा कीजिए, क्योंकि 12 सेकंड का समय निकलने वाला है। अगर आपको दिए गए समय में छिपी हुई सुई मिल जाती है तो आप विजेता हो जाएंगे। वहीं अगर आपको सुई नहीं मिलती है तो एक बार फिर से कोशिश कीजिए। बता दें कि तस्वीर में छिपी सुई ढूंढने में 98 परसेंट यूजर्स फेल गए हैं। मात्र 2 परसेंट लोग ही दिए गए समय में तस्वीर में से सुई ढूंढ पाए। अगर आपको अभी तक सुई नहीं मिली है तो नीचे हम आपके लिए एक और तस्वीर डाल रहे हैं। आप इस तस्वीर में बने लाल घेरे में छेद वाली सुई बडे़ आराम से देख सकते हैं।

ऑप्टिकल इल्यूजन रिजल्ट (तस्वीर साभार- ट्विटर)
