Optical Illusion: सोशल मीडिया पर आपने ऑप्टिकल इल्यूजन वाली कई मजेदार तस्वीरें और वीडियो देखे होंगे। इन तस्वीरों में कोई न कोई पहेली छिपी होती है। इसमें से कुछ पहेलियां आसान होती हैं, वहीं कई पहेलियों को हल करने में लोगों के दिमाग का दही हो जाता है। ऐसी ही एक तस्वीर फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह तस्वीर एक तालाब की है। इस तालाब में कई सारे पेड़ गिरे हुए हैं। वहीं तालाब में ही कहीं शिकार की आस में एक खूंखार मगरमच्छ भी बैठा हुआ है।
तस्वीर में आपको ढूंढना है खूंखार मगरमच्छ
आपको इसी मगरमच्छ को ढूंढकर निकालना है। बता दें कि सोशल मीडिया पर यह तस्वीर सामने आने के बाद लोग लगातार इसमें छिपे मगरमच्छ को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पा रहे हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली यह तस्वीर लोगों के आंखों को तो धोखा दे ही रही है, बल्कि दिमाग के साथ भी धोखा कर रही है। कुछ ऐसे लोग हैं, जो लगातार तस्वीर को देखे जा रहे हैं लेकिन वह तालाब में छिपा मगरमच्छ नहीं ढूंढ पा रहे हैं। बता दें कि आपको 10 सेकंड के भीतर ही तालाब में छिपा मगरमच्छ ढूंढना है।
क्या अभी तक नहीं नजर आया मगरमच्छ
सबसे पहले आपको तस्वीर में एक तालाब नजर आ रहा होगा। इस तालाब के किनारे कुछ पेड़ लगे हुए है। तालाब के अंदर भी कई पेड़-पौधे दिखाई दे रहे हैं। इन सबके बीच ही यह मगरमच्छ भी मौजूद है। मजेदार बात यह है कि सामने ही होने के बावजूद मगरमच्छ नजर नहीं आ रही है। आपको बता दें कि जिन लोगों ने पहली नजर में मगरमच्छ ढूंढ निकाला, उन्हें लोग जीनियस की उपाधि दे रहे हैं। अगर आपको अभी तक मगरमच्छ नजर नहीं आया है तो परेशान मत होइए। मगरमच्छ एक पेड़ की जड़ के किनारे बैठा हुआ है। आप गौर से देखिए आपको तालाब में एक बड़ा सा पेड़ गिरा हुआ दिखाई देगा। इसी पेड़ की जड़ पर मगरमच्छ छिपा हुआ है। आप उसका लंबा सा जबड़ा देख सकते हैं। अगर इसके बाद भी आपको मगरमच्छ नहीं दिखा तो नीचे डाली गई तस्वीर देखिए। आपको लाल घेरे में मगरमच्छ नजर आ जाएगा।

मगरमच्छ की तस्वीर (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
