Optical Illusion Challenge: सोशल मीडिया की दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर यहां दिमाग और आंखों को परखने वाली तस्वीरें भी खूब शेयर की जाती हैं। ऐसी तस्वीरों को आसान भाषा में ऑप्टिकल इल्यूजन यानी नजर का धोखा भी कहा जाता है। आज हम आपके लिए एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। वायरल तस्वीर में आपको हर तरफ बॉलिंग शब्द लिखा हुआ नजर आने वाला है। तस्वीर में ऊपर से नीचे सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं इसमें एक जगह बैटिंग भी कहीं छिपा है।
दस सेकंड का चैलेंज
बॉलिंग की भीड़ में बैटिंग ऐसी जगह छिपी है जिसे खोज निकालना हर किसी के लिए आसान काम नहीं होने वाला है। खुद को क्रिकेट का तगड़ा फैन मानने वाले भी इस चैलेंज को सुलझा नहीं पाए हैं। अगर आप खुद को धुरंधर समझते हैं तो कोशिश जरूर कीजिए। आपको बताना है आखिर तस्वीर में बैटिंग शब्द कहां छिपा हुआ है। हालांकि चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए।
आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में जवाब खोज निकाला तो आपको विजेता मान लिया जाएगा। हालांकि किसी तरह जवाब नहीं तलाश पाए हैं तो परेशान बिल्कुल भी नहीं होना है। आपको सवाल का जवाब भी यहीं मिलने वाला है।
यहां देखें जवाब

यहां गोल घेरे में देखें जवाब।
देख लिया ना बॉलिंग की भीड़ में बैटिंग ऐसी जगह छिपी थी जिसे खोजना हर किसी के लिए आसान काम नहीं था। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।
