Optical Illusion: बहुत से लोग अपना टाइम पास करने के लिए सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज खेलना पसंद करते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर इस तरह के कई चुनौतियों वाले दिमागी खेल आए दिन वायरल होते रहते हैं। इनमें से एक चुनौती होती है किसी तस्वीर में कुछ खास वस्तु खोजने की। ये तस्वीरें देखने में तो साधारण लगती हैं लेकिन इनमें किसी ना किसी चीज को बहुत ही चालाकी से छुपाया गया होता है और लोगों तो उसी चीज को खोजने की चुनोती दी गई होती है। हाल में एक ऐसा ही ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज (Optical Illusion Challenge) खूब वायरल हो रहा है। जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। इस चैलेंज में लोगों को 10 सेकेंड में जिराफ के बाड़े में छुपे एक बंदर को खोजने का चैलेंज दिया गया है।
ये भी पढ़ें:
कहां है बंदर? जल्दी खोजो
वायरल हो रही इस ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर में एक चिड़ियाघर के अंदर बाड़े में एक साथ ढेर सारे जिराफ नजर आ रहे हैं, लेकिन इन जिराफों के बीच एक बंदर भी छिपा हुआ है। जिसे खोजना ही इस गेम का असली चैलेंज है। आपको उसी बंदर को 10 सेकेंड के भीतर खोजकर दिखाना है, तो इस चैलेंज के लिए आप तैयार हो जाइए। आपको इस तस्वीर को गौर से देखना है और 10 सेकेंड में उस बंदर को ढूंढना है, जो जिराफों के बीच कहीं पर छिपा बैठा है। हालांकि पहली नजर में तो आपको इस तस्वीर में सिर्फ जिराफ ही दिखेंगे, मगर आप अपनी नजरों को तस्वीर पर गड़ाएंगे तो आपको वह बंदर भी जरूर दिख जाएगा।

तस्वीर में कहां छिपा बैठा है बंदर (Image Credit - iStock)
क्या आपको मिला वह बदर?
हालांकि इस चैलेंज को पूरा करने की कोशिश बहुत सारे लोगों ने की मगर 100 के बीच मात्र एक-दो लोग ही उस बंदर को समय रहते खोज पाए। कई लोगों ने बंदर तो खोजा मगर उन्होंने समय बहुत ले लिया। इस चैलेंज का सबसे टफ प्वाइंट इसकी टाइम लिमिट ही है। जो इसे और भी दिलचस्प बना देती है। क्या आपको वह बंदर कहीं नजर आया। अगर आपने उस बंदर को देख लिया तो आप बधाई के पात्र हैं। आपकी नजरें वाकई बहुत तेज हैं और अगर आपने अब तक उस बंदर को नहीं देखा तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। चलिए हम आपको उस बंदर को दिखा देते हैं।
बंदर को देखने के लिए नीचे वाली तस्वीर को देखें
बंदर को खोजने के लिए नीचे दी गई तस्वीर को देखें, हमने उस बंदर को खोज लिया है। जो आपकी नजरों को बार-बार चकमा देकर बच जा रहा था। नीचे दी गई तस्वीर में हमने बंदर को लाल गोल घेरे से हाइलाइट किया हुआ है। जो आपको आसानी से दिख सकता है।
ये रहा बंदर

ये रहा बंदर, जिस पर काले रंग का गोल घेरा लगा हुआ है। (Image Credit - iStock)
अब तक तो आपको वह बंदर नजर आ गया होगा। बंदर तस्वीर में दिख रहे सबसे लंबे वाले जिराफ के पैरों के पास छुपा हुआ था। जो लोगों को आसानी से नजर नहीं आ रहा था।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
