वायरल न्यूज़

Optical Illusion: क्या आप रखते हैं 'पारखी नजर', तो ढूंढकर दिखाइए इस तस्वीर में तीन अंतर

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 8, 2023, 03:30 PM IST

Optical Illusion Viral Photo: सोशल मीडिया पर रोजाना ऑप्टिकल इल्यूजन की एक नई तस्वीर वायरल होती है। इस तस्वीर में छिपे हुए तीन अंतर को ढूंढने के लिए चैलेंज दिया गया है। इस पजल की गुत्थी को सुलझाने के लिए महज 25 सेकंड का समय दिया गया है।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन की वायरल तस्वीर

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में है तीन अंतर
  • ढूंढने के लिए दिए गए है महज 25 सेकंड
  • तस्वीर देखते ही घूम जाएगा माथा

Optical Illusion Viral Photo: ऑप्टिकल इल्यूजन की हर रोज ताजा-तरीन तस्वीरें वायरल होती रहती है। इसमें कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं, जिसे देखने के बाद इंसान आसानी से बता देता है। लेकिन कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं, जिसे देखने के बाद दिमाग का दही हो जाता है। इन तस्वीरों को ही ऑप्टिकल इल्यूजन का नाम दिया जाता है। आज हम आपके लिए एक ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपका माथा एकदम से हिल जाएगा। इस तस्वीर में तीन अंतर को ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। देखा जाए तो इसमें अब तक 95% लोग फेल हो चुके हैं। ऐसे में अगर आप खुद को 5% वाले लोगों के कैटगरी में मानते हैं तो इस चैलेंज को ट्राई कर लीजिए और खुद को साबित करिए कि आप भी तेज दिमागदार वाले लोगों में शामिल हैं।

ऑप्टिकल इल्यूजन के इस पजल को सुलझाने में आपकी दिमाग ही हिल जाएगा। इस तस्वीर को आप देखते रह जाएंगे लेकिन आपको इसमें कोई अंतर नहीं दिखाई देगा। इस तस्वीर में दोनों साइड एक ही तस्वीर दी गई है, जिसमें हाथी है, जो पहाड़ों पर तितली के साथ मस्ती कर रहा है। इस तस्वीर से आपको तीन अंतर ढूंढकर बताना है, जिसे ढूंढने के लिए महज 25 सेकंड का समय दिया गया है। इस अंतर को ढूंढने के लिए अब तक काफी लोग कोशिश कर चुके हैं लेकिन कोई सफल नहीं हो पाया। ऐसे में अगर आप खुद 'सुपरमैन' समझते हैं तो इस तस्वीर से तीन अंतर ढूंढकर दिखाइए। हो सकता है कि आपमें से कुछ लोगों को ये आसानी से दिख जाए। वैसे आपको एक बात बता देते हैं, जितना आप इसे आसान समझ रहे हैं, ये उतना है नहीं।

Optical Illusion Photo

ये रहा तस्वीर में छिपा 'तीन अंतर'

अंतर ढूंढने में चकरा गया सिर

अब ऐसे में अगर आपको इस तस्वीर में से तीन अंतर दिख गया हो तो कमेंट कर हमें जरूर बताएं। और अगर अब तक आप इसे ढूंढने में सफल नहीं हो पाए हैं तो एक बार कोशिश कर के और देख लीजिए, शायद दिख जाए। और अगर तब भी ना दिखे तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है, हम आपके इस परेशानी को सॉल्व कर देते हैं। तस्वीर में में ध्यान से लाल गोले को देखिए, अब आप तस्वीर में दिए गए तीन अंतर को आसानी से देख पाएंगे। ऐसे में आप इस तस्वीर को अपने रिश्तेदारों या दोस्तों के साथ भी साझा कर सकते हैं। और देख सकते हैं कि कितने लोग इस तस्वीर में दिए गए तीन अंतर को ढूंढकर दिखा पाते हैं या नहीं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article