वायरल न्यूज़

EYE TEST: दस सेकंड का चैलेंज, दम है तो ढूंढकर दिखाओ तीन अंतर

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 2, 2024, 04:40 PM IST

Brain Test Photo: देखने में दोनों तस्वीरें एक जैसी ही हैं, मगर दोनों के बीच तीन बारीक अंतर भी छिपे हैं। अगर आप खुद को चैंपियन समझते हैं तो कोशिश कर लीजिए।

Image

दोनों तस्वीरों के बीच हैं तीन अंतर। (Photo- Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • तस्वीर में छिपे हैं तीन अंतर
  • दम है तो खोजकर दिखाइए
  • मिला पूरा दस सेकंड का समय

Brain Test Photo: आप मानते हैं कि आपकी आंखों की रोशनी बहुत तेज है। इतनी तेज कि कोई भी चीज आपकी नजरों से छिपी नहीं रह सकती। अगर ऐसा है तो आज आपकी आंखों का टेस्ट लेने वाली एक मजेदार तस्वीर लेकर हाजिर हुए हैं। तस्वीर को हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। हालांकि अच्छी बात है कि ऐसी कोशिश से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत जरूर हो जाएगी। दरअसल सामने आई तस्वीर कार गैरेज से जुड़ी है। गैरेज में कार भी खड़ी नजर आती है। आसपास हालांकि सफाई की थोड़ी कमी नजर आती है।

मिला दस सेकंड का समय

मगर ध्यान से देखेंगे तो तस्वीर में कम से कम तीन अंतर छिपे हैं। आपको उन्हीं तीन अंतरों को खोजकर दिखाना है। हालांकि इससे पहले आप तीन अंतर को खोजना शुरू करें, पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको तस्वीर में छिपे तीनों अंतर को खोजने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में आपने तीनों अंतर को खोज लिया तो आपको चैंपियन मान लेंगे। आपकी नजरें किसी बाज से कम तेज नहीं मानी जाएंगी। अभी तक तीनों अंतर नहीं खोज पाए हैं तो इसका जवाब भी नीचे तस्वीर में देखिए।

यहां देखिए कहां हैं तीन अंतर

Brain Test

Brain Test

देख लिया ना दोनों तस्वीरों के बीच तीन अंतर ऐसी जगह छिपे थे, जिन्हें खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था। हालांकि ऐसी कोशिश से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत जरूर हो जाती है। आंखों की कसरत से जुड़ी ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article