वायरल न्यूज़

Viral Video: जिंदा और विशाल अजगर को दांतों से काट-काटकर खा गया ये छोटा जानवर, वायरल वीडियो देख लोग रह गए दंग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटा जानवर ओपोसम, एक बड़े अजगर सांप पर हमला करता है और उसे मारकर खा जाता है। यह वीडियो दिखाता है कि कैसे ओपोसम अपनी बहादुरी से खतरनाक अजगर का सामना करता है। यह घटना प्रकृति की ताकत और जीवों के बीच संघर्ष की एक सच्ची झलक है।

Image

जिंदा और विशाल अजगर को दांतों से काटकर खा गया ये जानवर, देखें वीडियो (फोटो: X/@Rainmaker1973)

सांप एक ऐसे जानवर होते हैं जिनसे इंसान ही नहीं, कई जानवर भी डरते हैं। अगर किसी के सामने अचानक सांप आ जाए तो हाथ-पांव फूल जाते हैं। लेकिन कुछ जानवर ऐसे होते हैं जो सांपों से डरने की बजाय उन पर हमला करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें मारकर खा भी जाते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा जानवर एक बड़े अजगर सांप को मारकर खाता हुआ दिखाई दे रहा है। यह देखकर लोग हैरान रह जाते हैं कि छोटा जानवर भी इतना साहसी हो सकता है।

तेज और नुकीले दांतों से अजगर पर हमला

17 सेकंड के इस वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि ओपोसम नाम का जानवर आसपास खाने की तलाश कर रहा है। यह जानवर देखने में थोड़ा शांत और मासूम लगता है, लेकिन जब एक बड़ा अजगर उस पर हमला करता है, तो ओपोसम की हिम्मत का पता चलता है। वह अजगर से डरने की बजाय उस पर जोर से हमला करता है। ओपोसम अपने तेज और नुकीले दांतों से अजगर को काटता है और उसे मार डालता है। इसके बाद वह अजगर को खाने लगता है, जिसमें सबसे पहले अजगर का मुंह आता है।

ओपोसम की यह बहादुरी देती है ये सीख

यह नजारा देखकर हर कोई चौंक जाता है क्योंकि अजगर एक बड़ा और खतरनाक सांप माना जाता है। ओपोसम की यह बहादुरी दिखाती है कि कभी-कभी छोटे जानवर भी बड़े और खतरनाक जीवों का सामना कर सकते हैं। यह वीडियो हमें प्रकृति की सच्चाई और जीवों के संघर्ष को समझने में मदद करता है। इस तरह के वीडियो यह भी बताते हैं कि जीव-जंतु केवल डरने वाले नहीं, बल्कि कभी-कभी बहुत साहसी और ताकतवर भी हो सकते हैं।

इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @Rainmaker1973 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करने के बाद इसके कैप्शन में लिखा है कि ओपोसम सांप खाते हैं, जिसमें जहरीले सांप भी शामिल हैं, क्योंकि वे ज्यादातर सांपों के विष से अप्रभावित होते हैं।

सांप ओपोस्सम के सर्वाहारी आहार का एक प्राकृतिक हिस्सा हैं, इसके साथ ही वे फल, नट, कीड़े और सड़ा हुआ मांस भी खाते हैं। वायरल वीडियो देख यूजर्स ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "12 घंटे पहले यह जानकर बहुत अच्छा लगा। मुझे तो पता ही नहीं था। मुझे लगा था कि वे सिर्फ कीड़े खाते हैं। उन्हें कभी गोली मत मारो या चोट मत पहुँचाओ। वे बस पहली बार मिलने पर थोड़ा डर जाते हैं, लेकिन अपने आसपास रखना बहुत मददगार होता है।", दूसरे ने लिखा: ""ओपोसम हमें याद दिलाते हैं कि छोटे जीव भी शक्तिशाली रक्षा तंत्र रख सकते हैं।"

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article